ePaper

UPI यूजर्स सावधान, इस समय पेमेंट करने से बचें, NPCI ने किया अलर्ट

Updated at : 21 Jan 2021 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
UPI यूजर्स सावधान, इस समय पेमेंट करने से बचें, NPCI ने किया अलर्ट

UPI transactions, UPI platform, avoid transactions at 1AM - 3AM next few days अगर आप ऑनलाइन पेमेंट UPI से करते हैं. तो यह खबर आपके लिए है. नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों के लिए यूपीआई पेमेंट को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. बताया है कि रात 1 बजे से 3 बजे के बीच UPI पेमेंट करने से कुछ दिनों के लिए बचें.

विज्ञापन

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट UPI से करते हैं. तो यह खबर आपके लिए है. नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों के लिए यूपीआई पेमेंट को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. बताया है कि रात 1 बजे से 3 बजे के बीच UPI पेमेंट करने से कुछ दिनों के लिए बचें.

नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि UPI सेवा को अगले कुछ दिन के लिए अपग्रेड की प्रक्रिया से गुजारा जाएगा. इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

NPCI ने बताया इस दौरान यूजर्स को UPI भुगतान में दिक्कत हो सकती है. NPCI ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह प्रक्रिया कितने दिनों तक चलेगी.

Also Read: Budget 2021 : होम लोन, टैक्स स्लैब में छूट, पढ़ें क्या है एक्सपर्ट की बजट से उम्मीदें

NPCI इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है. NPCI ने अपने ट्वीट में लिखा, आपके पेमेंट अनुभव को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम अपने UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक UPI यूजर्स को रात 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच भुगतान करने में दिक्कत आ सकती है.

साइबर खतरों से यूजर्स को बचाने के लिए कंपनी कर रही है काम

NPCI ने बताया है कि इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी टीम साइबर खतरों से यूजर्स को बचाने के लिए काम कर रही है. NPCI ने बताया कि साइबर खतरों से लड़ने के लिए सिक्योरिटी बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.

Also Read: Post Office News : पोस्ट ऑफिस में निवेश करने से पहले जान लें ये खास बात, 5 साल की RD और FD कराने का शानदार मौका आपके पास

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola