ePaper

Union Budget 2023: बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का आवंटन, नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ का एलान

Updated at : 01 Feb 2023 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2023: बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का आवंटन, नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ का एलान

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन

Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को संसद में वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर रही हैं. यह मोदी 2.0 सरकार का 5वां और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है.

रेलवे में नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ का एलान

बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा आवंटन है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि साल 2013-14 के मुकाबले यह 9 गुना ज्यादा है. इसके अलावा, निर्मला सीतारमण ने रेलवे में नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ की घोषणा की है. इससे पहले, लोकसभा में बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है. बता दें कि पिछले साल 2022-23 में रेलवे के कायापलट के लिए 1.4 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया था. बताते चलें कि देशभर की निगाहें आम बजट के साथ-साथ हमेशा रेलवे के बजट पर भी टिकी होती हैं.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola