UK ने Facebook पर लगाया 50 मिलियन यूरो से ज्यादा का जुर्माना, जानें क्या है मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2021 5:47 PM

विज्ञापन

Facebook Fined यूनाइटेड किंग्डम (UK) ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक पर 50 मिलियन से ज्यादा का जुर्माना लगाया है. यूके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ये कार्रवाई सूचना के उल्लंघन की रिपोर्ट्स को लेकर की है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Facebook Fined यूनाइटेड किंग्डम (UK) ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक पर 50 मिलियन से ज्यादा का जुर्माना लगाया है. यूके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ये कार्रवाई सूचना के उल्लंघन की रिपोर्ट्स को लेकर की है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर यह जुर्माना जीआईएफ प्लेटफॉर्म जिफी की खरीद के बाद जांच के दौरान नियामक के आदेश का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है. प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (CMA) ने इस मामले पर कहा है कि फेसबुक ने जानबूझकर ऐसा किया है. ऐसे उसके ऊपर जुर्मना लगाना और उसे चेतावनी देना अनिवार्य है, क्योंकि कोई भी कंपनी कानून से ऊपर नहीं है.

नियामक का कहना है कि फेसबुक जिफी के अधिग्रहण के बारे में पूरी जानकारी देने में विफल रहा है. साथ ही फेसबुक जांच के दौरान जिफी को अपने प्लेटफॉर्म के साथ संचालन करने में भी विफल रहा है. नियामक का कहना है कि फेसबुक ने जिफी के अधिग्रहण के संबंध में जरूरी सूचनाएं नहीं दी है. जबकि, इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी दी गई है.

इन सबके बीच, सोशल मीडिया में क्रांति लाने वाले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अपने ‘नेक्स्ट बिग प्लान’ पर काम कर रहे हैं. इस दिशा में हमें अगले हफ्ते एक बड़े बदलाव की खबर मिल सकती है. जानकारी है कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक इंक (Facebook Inc) अगले हफ्ते अपना नाम बदलकर रीब्रांडिंग कर सकती है. बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को फेसबुक की सालाना कनेक्ट कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें मार्क जुकरबर्ग इस बारे में चर्चा कर सकते हैं. हालांकि, फेसबुक ने इन खबरों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola