ePaper

Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens: चाइनीज लड़कियों से किया रोमांस तो जाएगी नौकरी, ट्रंप सरकार का बड़ा ऐलान

Updated at : 07 Apr 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens

Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens

Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens: अमेरिकी सरकार ने चीन में तैनात डिप्लोमैट्स, उनके परिवार और सुरक्षा क्लियरेंस वाले कर्मचारियों को चीनी नागरिकों से रोमांटिक रिश्तों से दूर रहने का सख्त आदेश दिया है. "हनीपोट" जासूसी खतरे के चलते यह नियम लागू हुआ है. ये कदम बढ़ते अमेरिका-चीन तनाव का संकेत है.

विज्ञापन

Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens: अमेरिकी सरकार ने अपने डिप्लोमेटिक और उनके घरवालों और सिक्योरिटी क्लियरेंस वाले कर्मचारियों को सख्त हुक्म दिया है. “चीन में मोहब्बत नहीं करनी और अगर पहले से कर रखी है, तो या तो छूट लो, या प्यार छोड़ो, नहीं तो नौकरी छोड़ो. ” जी हां, ये फरमान उस वक्त जारी किया गया जब निकोलस बर्न्स नाम के जनाब चीन में अमेरिका के राजदूत थे. उन्होंने विदा लेने से पहले एक गुपचुप आदेश निकाला, जिसमें साफ-साफ लिखा है—चीन में पोस्टिंग है, तो चीनी प्रेमिका या प्रेमी नहीं चलेगा.

क्यों भाई? इतना क्या डर है

डर है जासूसी का. कांग्रेस के कुछ नेताओं को शक है कि चीन वाले “हनीपोट” (एक ऐसा ऑपरेशन होता है जहां किसी को जान-बूझकर रोमांटिक या यौन आकर्षण के ज़रिए फंसाया जाता है ताकि उससे ज़रूरी जानकारी या फायदा निकाला जा सके) ट्रिक यूज़ कर रहे हैं. मतलब अपने एजेंट भेजते हैं मोहब्बत की शक्ल में और फिर गुप्त जानकारी निकाल लेते हैं. पहले तो अमेरिका सिर्फ इतना कहता था कि “अगर अफेयर कर रहे हो तो बता दो”, लेकिन अब पूरा मामला बदल गया है. अब या तो छूट लो, या रिश्ता खत्म करो. नहीं माने, तो सीधा देश से निकलो. 

चीन क्या कर रहा है?

भाई, चीन खुद भी अपने अधिकारियों को बाहर घूमने-फिरने और इश्क़ लड़ाने की छूट नहीं देता. वहां के पुलिस, सेना और मिनिस्ट्री वाले विदेशियों से दूरी बना कर चलते हैं. और तड़का सुनिए. अमेरिका-चीन के रिश्ते वैसे ही खट्टी-मीठी टॉफी की तरह हैं. अब इसमें ट्रंप जी ने और मिर्च छिड़क दी है—चीन से आने वाले माल पर 54% टैक्स ठोक दिया है. मतलब मोहब्बत पर भी बैन, व्यापार पर भी बै. अब कोई अमेरिका से पूछे, दिल पे काबू कैसे करें साहब?

पहले क्या था, अब क्या है

पहलेअब
रिश्ता है? बस रिपोर्ट करोया छूट लो, या रिश्ता तोड़ो
कोई सजा नहींरिलेशन छुपाया, तो सीधा चीन से बाहर!
अफसर खुद तय करते थेअब सरकार तय करेगी

खुलासा किसने किया?

पीटर मैटिस, जो कभी CIA एनालिस्ट थे, उन्होंने बताया ‘ चीन का MSS (Ministry of State Security) इंसानों के रिश्तों का फायदा उठाकर खुफिया जानकारी निकालता है. अब लग रहा है उन्होंने फिर से ये चाल तेज़ कर दी है’.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं प्रीति जिंटा, IPL से होती है इतनी कमाई

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola