बजट 2026 का सुपरहिट ट्रैवल प्लान, लाइट साउंड से सजेगा ऐतिहासिक विरासत

Updated:
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइल फोटो

Tourism Budget 2026: यूनियन बजट में सरकार ने भारत की विरासत और संस्कृति को ऐसा मेकओवर देने का प्लान बनाया है कि इतिहास अब बोरिंग नहीं, बल्कि घूमने लायक बन जाएगा. हेरिटेज और कल्चर टूरिज्म को इस बजट में खास तवज्जो दी गई है, ताकि भारत की पहचान दुनिया भर में और मजबूत हो सके.

विज्ञापन

Tourism Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने हेरिटेज और कल्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा और दूरदर्शी प्लान पेश किया है. इसका मकसद भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दुनिया के सामने और मजबूत तरीके से पेश करना है, साथ ही टूरिज्म के जरिए रोजगार और लोकल इकोनॉमी को भी गति देना है.

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में National Destination Digital Knowledge Grid की बात की. उन्होंने कहा कि अब भारत की हर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जगह की पूरी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेगी. मतलब ट्रैवल प्लान बनाते समय गूगल पर भटकना नहीं पड़ेगा.

Tourism Budget 2026: पुरातात्विक स्थलों को नया रूप देने का फैसला

इसके बाद सरकार ने 15 ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों को नया रूप देने का फैसला किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसी जगहें अब सिर्फ पत्थरों की कहानी नहीं सुनाएंगी, बल्कि पूरा अनुभव देंगी. लाइट, साउंड, म्यूजियम और कल्चरल एक्टिविटीज के जरिए इतिहास जिंदा होगा.

बजट 2026 में ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ टूरिज्म को जोड़ने का भी प्लान है. दुर्गापुर को एक बड़े नोड के रूप में विकसित किया जाएगा और 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 नए टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाए जाएंगे. सफर आसान बनाने के लिए 4,000 ई-बसें भी चलाई जाएंगी.

5 मेडिकल हब्स बनाए जाएंगे

देश में मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब्स बनाए जाएंगे. लोगों को इलाज के लिए आने-जाने में आसानी हो और विदेशी मरीज भी आएं, इसके लिए पांच बड़े मेडिकल सेंटर बनाए जाएंगे.

10,000 टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग

सरकार ने टूरिज्म सेक्टर को मजबूत करने के लिए नया प्लान बनाया है. इसके तहत IIMs के साथ मिलकर 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेनिंग 12 हफ्तों की होगी और देश के 20 मशहूर टूरिस्ट स्थलों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी. इसका मकसद गाइड्स की स्किल्स सुधारना और टूरिस्ट्स को बेहतर अनुभव देना है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को दिया बड़ा तोहफा, जानें 5 बड़ी बातें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola