Top Banking Stocks: इन बैंकिग शेयरों में छुपा है खजाना, 20-40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये स्टॉक्स

भारत जैसे विकासशील देश में बैंकिंग सेक्टर के लिए काफी अधिक मौके हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे बैंकिंग शेयरोंके बारे में बात करने जा रहे है जो आपको 20 से 40 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं.
Top Banking Stocks: बैंकिंग सेक्टर निवेशकों को हमेशा से आकर्षित करता है. दरअसल, भारत जैसे विकासशील देश में बैंकिंग सेक्टर के लिए काफी अधिक मौके हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे बैंकिंग शेयरों (Banking Stocks) के बारे में बात करने जा रहे है जो आपको 20 से 40 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं.
इकॉनोमिक टाइम्स की ताजा स्टॉक रिपोर्ट में इन शेयरों के बारे में बताया गया है. विश्लेषकों ने अगले 12 महीनों के लिए बैंकिंग शेयरों का विश्लेषण कर यह लिस्ट तैयार की है. बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी की संभावना सिटी Karur Vysya Bank Ltd में है. यह शेयर मंगलवार को 97.50 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर 12 महीने में 34.40 फीसदी के उछाल के साथ 131.00 रुपये तक जा सकता है.
बैंक का नाम एवरेज टार्गेट प्राइस करंट प्राइस टार्गेट (% में)
बंधन बैंक 302.00 231.90 30.20%
सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड 185.00 142.80 29.60%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड 36.20 28.30 27.90%
एक्सिस बैंक लिमिटेड 1,090.00 870.65 25.20%
भारतीय स्टेट बैंक 709.00 575.30 23.20%
आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड 1,130.00 922.10 22.50%
इंडसइंड बैंक लिमिटेड 1,410.00 1,150.90 22.50%
फेडरल बैंक लिमिटेड 167.00 136.45 22.40%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










