Tomato Price Today: 100-150 नहीं, आज से यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 70 रुपये किलो बिकेगा टमाटर, जानें कैसे?

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Tomato Price Today: 100-150 नहीं, आज से यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 70 रुपये किलो बिकेगा टमाटर, जानें कैसे?

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर एनसीसीएफ और एनएएफईडी को 20 जुलाई 2023 से 70 रुपये प्रति किलो की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है. एनसीसीएफ और एनएएफईडी द्वारा खरीदे गए टमाटरों को शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलो पर बेचा गया.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में आसमान छूती टमाटर की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठा दिया है. खबर है कि आज गुरुवार 20 जुलाई, 2023 से सरकार पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) के आउटलेट्स पर सस्ता टमाटर बेचेगी. समाचार एजेंसियों की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने आम आदमी को ऊंची खुदरा कीमतों से राहत देने के लिए रियायती दर पर बेचे जा रहे टमाटर की कीमत गुरुवार से 80 रुपये प्रति किलो से घटाकर 70 रुपये प्रति किलो कर दी. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) के माध्यम से दिल्ली और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में लोगों को पिछले सप्ताह शुक्रवार से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है.

उपभोक्ता मंत्रालय ने दिया निर्देश

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे देश में टमाटर की औसत खुदरा कीमत लगभग 120 रुपये प्रति किलोग्राम है. हालांकि, कुछ स्थानों पर यह 245 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत घटकर 120 रुपये प्रति किलो रह गई है. सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर एनसीसीएफ और एनएएफईडी को 20 जुलाई 2023 से 70 रुपये प्रति किलो की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है. एनसीसीएफ और एनएएफईडी द्वारा खरीदे गए टमाटरों को शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलो पर बेचा गया. इसके बाद 16 जुलाई 2023 से इसकी कीमत घटाकर 80 रुपये प्रति किलो कर दी गई थी.

70 रुपये किलो बेचा जाएगा टमाटर

बयान के अनुसार, दाम में कटौती कर इसे 70 रुपये प्रति किलो पर बेचने से उपभोक्ताओं को और लाभ होगा. बयान में कहा गया है कि सरकार के निर्देश पर, एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने उन प्रमुख उपभोग केंद्रों में एक साथ उपलब्धता बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी, जहां खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है.

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों मिलेगा सस्ता टमाटर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी. 18 जुलाई, 2023 तक दोनों एजेंसियों पे कुल 391 टन टमाटर की खरीद की. इसे प्रमुख रूप से दिल्ली और आसपास के शहरों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार उपलब्ध कराया या जा रहा है. उपभोक्ता मामले के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 119.29 रुपये प्रति किलो रही. अधिकतम खुदरा मूल्य 245 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि न्यूनतम खुदरा मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मॉडल मूल्य 120 रुपये प्रति किलोग्राम है.

Also Read: टमाटर का भाव हुआ लाल तो किसान बन गया करोड़पति, एक महीने में कमाये 3 करोड़ रुपये, जानें पूरी कहानी

दिल्ली में टमाटर 178 रुपये किलो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत रविवार के 178 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर बृहस्पतिवार को औसतन 120 रुपये प्रति किलो पर आ गई. अन्य महानगरों में, मुंबई में टमाटर 155 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 132 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में 143 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा था. टमाटर की कीमतें आम तौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर की अवधि के दौरान बढ़ती हैं. ये आम तौर पर कम टमाटर उत्पादन वाले महीने होते हैं. मानसून के कारण आपूर्ति में बाधा आने के कारण टमाटर की दरों में भारी वृद्धि हुई है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन