Tata Group Stocks to Buy: टाटा के इन दो शेयरों में है दम, जानें क्यों है खरीदने का सही मौका

Updated:
विज्ञापन
Tata Share

Tata Share

Tata Group Stocks to Buy: अगर आप शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं, तो टाटा मोटर्स और टाटा पावर दो ऐसे स्टॉक्स हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए.मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इन स्टॉक्स में धीरे-धीरे निवेश करें और लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो में बनाए रखें. दोनों कंपनियों का मजबूत फंडामेंटल और भविष्य की योजनाएं इन्हें निवेशकों के लिए सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बनाती हैं.

विज्ञापन

Tata Group Stocks to Buy: यदि आप अच्छे रिटर्न वाले शेयर की तलाश कर रहे हैं और शेयर बाजार से मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. टाटा ग्रुप (TATA Group) के स्टॉक्स को लंबे समय से निवेशकों का भरोसा प्राप्त है, और इनमें से कुछ स्टॉक्स पर बाजार विशेषज्ञों ने सकारात्मक राय दी है. आज हम आपको टाटा ग्रुप के दो प्रमुख स्टॉक्स—टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) और टाटा पावर (Tata Power Company)—के बारे में जानकारी देंगे, जिन पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सलाह दी है. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स की स्थिति और संभावनाओं के बारे में विस्तार से.

Also Read: How to Apply for Passport: विदेश जाना हुआ आसान, पासपोर्ट के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

मजबूत संभावनाएं और भविष्य की योजनाएं

Tata Group Stocks to Buy: टाटा मोटर्स, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की अग्रणी कंपनी है, जो वाणिज्यिक वाहनों से लेकर पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सक्रिय है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। ET Now Swadesh के एक विशेष शो में आए मार्केट विशेषज्ञ ने बताया कि टाटा मोटर्स के स्टॉक की मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजनाएं इसे एक मजबूत निवेश विकल्प बनाती हैं.

विशेषज्ञ के अनुसार, टाटा मोटर्स का शेयर फिलहाल 950 से 1000 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है, जो मौजूदा मार्केट कंडीशंस में अपेक्षाकृत सस्ता माना जा सकता है. यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, और इसका प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) रेशियो भी बेहतर स्थिति में है. कंपनी की अर्निंग्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, चाहे आप क्वार्टरली देखें या एनुअली, दोनों ही आधार पर यह स्टॉक मजबूत स्थिति में है.

Also Read: Top up Home Loan: होम लोन लेना चाहते हैं! जानिए मस्त जुगाड़, पांच मिनट में बैंक को कैसे करें राजी

इसके अलावा, टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी का प्लान है कि पैसेंजर व्हीकल डिवीजन को अलग किया जाए, और खासतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की जाए. वर्तमान में, टाटा मोटर्स के पास पांच इलेक्ट्रिक वाहनों की लाइनअप है, जो अगले दो सालों में बढ़कर नौ हो जाएगी. इस सेगमेंट में कंपनी की बड़ी योजनाएं हैं, और EV सेक्टर का उभरता हुआ भविष्य इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाता है.

विशेषज्ञ का सुझाव है कि टाटा मोटर्स के शेयर को धीरे-धीरे पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है, या लंपसम निवेश किया जा सकता है. इसका ब्राइट फ्यूचर और पैसेंजर व्हीकल तथा EV सेगमेंट में विस्तार की योजना इसे लॉन्ग टर्म में मुनाफा दिलाने वाला स्टॉक बनाती है.

Alos Read: SBI Share: FY25 में 600 नए ब्रांच खोलने की तैयारी, हजारों नई नौकरियों के अवसर

लॉन्ग टर्म  निवेश के लिए आदर्श

अब बात करते हैं टाटा ग्रुप की एक और प्रमुख कंपनी, टाटा पावर की, जो ऊर्जा उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में सक्रिय है. यह स्टॉक भी मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और विशेषज्ञों की नजर में लंबी अवधि के लिए एक सुरक्षित निवेश विकल्प है.

पिछले हफ्ते, टाटा पावर के शेयरों में तेजी देखी गई थी. हालांकि, सोमवार को शेयर में हल्की गिरावट आई और यह 485.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.टाटा पावर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 494.85 रुपये है, जबकि इसका निम्नतम स्तर 230.75 रुपये रहा है. इस स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि स्टॉक में वृद्धि की क्षमता बनी हुई है और इसमें निवेश करने का यह सही समय हो सकता है.

Alos Read: Aadhaar Online Update: आधार अपडेट कराने की बढ़ी तारीख, UIDAI ने बताई नाम-पता और DOB बदलने की प्रक्रिया

ET Now Swadesh के कार्यक्रम में आए मार्केट एक्सपर्ट रजत ने टाटा पावर के बारे में अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि यह स्टॉक लंबे समय से कंसोलिडेशन रेंज में था, लेकिन हाल ही में इसने उस रेंज को ब्रेक किया है और रिकॉर्ड हाई के करीब आ चुका है.

उनका मानना है कि जो वर्तमान में बाजार में थोड़ी स्थिरता और गिरावट देखी जा रही है, वह वास्तव में एक खरीदारी का अवसर प्रदान करती है. उन्होंने सलाह दी कि इस स्टॉक में 488 रुपये तक के पोजीशन टारगेट के लिए लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है, जबकि 455 रुपये का स्टॉप लॉस रखना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर स्टॉक इस स्तर तक गिरता है, तो निवेशक अपने नुकसान को रोक सकते हैं. लेकिन अगर स्टॉक ऊपर जाता है, तो इसमें अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है.

Also Read: Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change: सुकन्या समृद्धि योजना का बदल गया नियम,जानें आपकी बेटी का फ्यूचर कितना सुरक्षित

निवेश का सही समय

दोनों ही स्टॉक्स—टाटा मोटर्स और टाटा पावर—अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में हैं। विशेषज्ञों की राय में, यह समय इन स्टॉक्स में निवेश करने के लिए उपयुक्त हो सकता है.दोनों कंपनियों का भविष्य उज्जवल दिख रहा है, और उनकी दीर्घकालिक योजनाएं निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिलाने का वादा करती हैं.

टाटा मोटर्स जहां ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रही है, वहीं टाटा पावर ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को बढ़ा रही है. इन दोनों कंपनियों की मजबूत बुनियाद और भविष्य की योजनाएं इन्हें निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती हैं.

Also Read :लाखों युवाओं को हर महीने 5000 देगी मोदी सरकार, जल्द शुरू करने जा रही यह स्कीम

डिस्क्लेमर: प्रभात खबर किसी को किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता. यह बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले किसी बाजार विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola