Temba Bavuma Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक है टेम्बा बावुमा, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिखाया दम

Temba Bavuma Net Worth
Temba Bavuma Net Worth: दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा की कुल संपत्ति 40-80 करोड़ रुपये के बीच है. नस्लीय भेदभाव के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई. उनके कमाई के स्रोतों में अंतरराष्ट्रीय सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.
Temba Bavuma Net Worth: टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बन गया है. दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा उन चंद खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने न केवल अपने खेल से बल्कि अपनी पृष्ठभूमि और संघर्ष से भी लाखों लोगों को प्रेरित किया है. छोटे कद-काठी और मजबूत आत्मविश्वास वाले इस खिलाड़ी ने नस्लीय भेदभाव के साये से निकलकर क्रिकेट के मैदान में अपना बड़ा नाम बनाया. उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत क्रिकेट ही है. आइए, जानते हैं कि टेम्बा बावुमा के पास कितनी संपत्ति है?
जन्म और प्रारंभिक जीवन
टेम्बा बावुमा का जन्म 17 मई 1990 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के लांगा क्षेत्र में हुआ था. यह क्षेत्र पहले नस्लीय भेदभाव और अपराध के लिए कुख्यात माना जाता था, लेकिन टेम्बा ने विपरीत हालातों के बावजूद अपने सपनों को आकार दिया. टेम्बा का परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा. उनके पिता वुयो बावुमा पेशे से पत्रकार रहे हैं और अब Skyeagle Communications Solutions में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. उनकी मां फुंज़ा बावुमा पहले पेट्रोलियम कंपनी में कार्यरत थीं. टेम्बा के भाई का नाम फोला बावुमा है और बहन का नाम फिला बावुमा है.
शिक्षा और क्रिकेट की शुरुआत
टेम्बा ने साउथ अफ्रीका के प्रख्यात स्कूल साउथ अफ्रीकन कॉलेज हाई स्कूल और बाद में स्टेडियम हाई स्कूल से पढ़ाई की. यहीं से उनकी क्रिकेट यात्रा की नींव पड़ी. उनके पहले कोचों ने उनकी बल्लेबाजी की तकनीक को सराहा और उन्हें मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर तैयार किया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (International cricket career)
टेम्बा बावुमा ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. 2016 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया और दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाया. 2021 में उन्हें वनडे और टी20 टीम की कप्तानी दी गई, जो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम था. टेम्बा दाएं हाथ के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उनका जर्सी नंबर 11 है. वे कभी-कभी ऑफ ब्रेक बॉलिंग भी करते हैं.
निजी जीवन और शादी
टेम्बा बावुमा की शादी 25 अगस्त 2018 को फिला लोबी से हुई. दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. फिला लोबी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और प्राइवेट लाइफ जीती हैं.
नेट वर्थ और कमाई (Net Worth and Earnings)
टेम्बा बावुमा की कुल संपत्ति लगभग ₹40 करोड़ से ₹80 करोड़ (5 से 10 मिलियन डॉलर) के बीच आंकी गई है. उनकी आय के स्रोत हैं.
- अंतरराष्ट्रीय मैचों से सैलरी
- ब्रांड एंडोर्समेंट्स
- प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट
- वह आईपीएल जैसे बड़े लीग्स में नहीं खेले हैं और SA20 लीग 2025 में भी अनसोल्ड रहे, लेकिन फिर भी उनकी कमाई शानदार है.
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| जन्म तिथि | 17 मई 1990 |
| उम्र | 35 साल (2025 तक) |
| जन्म स्थान | लांगा, केपटाउन, साउथ अफ्रीका |
| भूमिका | बल्लेबाज |
| बैटिंग स्टाइल | दाएं हाथ |
| गेंदबाजी | ऑफ ब्रेक |
| नेट वर्थ | ₹40 करोड़ से ₹80 करोड़ |
| जर्सी नंबर | 11 |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित (फिला लोबी से) |
उपलब्धियां और पुरस्कार
दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में शतक जड़ा.
वनडे डेब्यू में शतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल.
वनडे और टेस्ट कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.
Also Read: Success Story: जीजा-साले की जोड़ी ने बना डाली स्मार्ट लॉक की कंपनी, 3 साल में कमाए करोड़ों
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




