Tata-Bisleri Deal: 30 साल पुरानी बिसलेरी कंपनी टाटा को क्यों बेच रहे हैं रमेश चौहान?

बिसलेरी इंटरनेशनल का स्वामित्व उद्योगपति रमेश चौहान (Bisleri International Ramesh Chauhan) के पास है जिसे खरीदने का प्रस्ताव दूसरी कंपनियों के साथ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) ने भी रखा है. बातचीत फाइनल स्टेज में है और डील 6000-7000 करोड़ रुपये में तय होने जा रही है.
Tata Bisleri Deal Reason: देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (packaged drinking water) कंपनी बिसलेरी (Bisleri International) को टाटा ग्रुप (Tata Group) खरीदने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि हालांकि इसपर अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत फाइनल स्टेज में है और यह डील 6000 से 7000 करोड़ रुपये (Tata Bisleri Deal Worth) में तय होने जा रहा है. बता दें कि बिसलेरी इंटरनेशनल का स्वामित्व उद्योगपति रमेश चौहान (Bisleri International Ramesh Chauhan) के पास है, जिसे खरीदने का प्रस्ताव दूसरी कंपनियों के साथ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd (TCPL)) ने भी रखा है. लेकिन रमेश चौहान टाटा ग्रुप को अपनी बिसलेरी कंपनी बेचने का मन बना रहे हैं. आखिर क्या है वजह? आइए जानें-
बिसलेरी को क्यों बेच रहे रमेश चौहान?
टाटा ग्रुप को भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वाटर कंपनी बिसलेरी का स्वामित्व बेचने का मन बना रहे रमेश चौहान के पीछे भी अपने वजह हैं. बताया जा रहा है कि लीडिंग मिनरल वाॅटर ब्रांड बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान अपनी उम्र और स्वास्थ्य कारणों से यह डील करने पर विचार कर रहे हैं. इस डील से जुड़ी ईटी की एक रिपोर्ट बताती है कि उद्योगपति रमेश चौहान अब 82 वर्ष के हो चुके हैं और इन दिनों में उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसके साथ ही, उनका कहना है कि बिसलेरी को अगले स्तर पर विस्तार के लिए उनके पास उत्तराधिकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी बेटी जयंती (Jayanti Chauhan) कारोबार को लेकर बहुत उत्सुक नहीं है. इन्हीं वजहों से उन्होंने बिसलेरी का सौदा करने का सोचा है.
Also Read: Tata Bisleri Deal: टाटा की होगी बिसलेरी! 7000 करोड़ की डील पर बातचीत अंतिम दौर में
टाटा को ही क्यों बेचना चाहते हैं बिसलेरी?
बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान ने कहा कि बिसलेरी को बेचना अभी भी एक दर्दनाक फैसला है. लेकिन टाटा ग्रुप इसका बेहतर तरीके से पालन पोषण और देखभाल करेगा. वैसे बिसलेरी को लेने के लिए रिलायंस रिटेल, नेस्ले जैसी कंपनियों ने पूरी कोशिश की. टाटा के साथ बातचीत दो साल से चल रही थी और उन्होंने कुछ महीने पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा से मुलाकात के बाद अपना मन बना लिया था. बिसलेरी मूल रूप से एक इटालियन ब्रांड था, जिसने 1965 में मुंबई में भारत में अपना आउटलेट स्थापित किया था. चौहान ने 1969 में इसे अधिग्रहित किया था. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के 122 ऑपरेशनल प्लांट हैं और भारत और पड़ोसी देशों में 4,500 डिस्ट्रीब्यूटर्स और 5,000 ट्रकों का नेटवर्क है. चौहान ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि परिवार कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने के बारे में नहीं सोच रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










