Surya Kumar Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सूर्या भाऊ, ‘मिस्टर 360°’ के नाम से मशहूर

Surrya Kumar Yadav Net Worth
Surya Kumar Yadav Net Worth: सूर्यकुमार यादव, जिन्हें 'मिस्टर 360°' कहा जाता है, सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग ₹55 से ₹65 करोड़, यानी 7 से 8 मिलियन डॉलर के आस-पास. उनकी आय के स्रोत हैं BCCI कॉन्ट्रैक्ट, ₹8 करोड़ की IPL सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और लग्जरी संपत्तियां
Surya Kumar Yadav Net Worth: भइया, सूर्य कुमार यादव को अब कौन नहीं जानता? ये वही बंदा है जो मैदान में बॉल को इतना घुमा देता है कि बॉलर की अक्ल चकरा जाए. इंडिया का अपना देसी मिस्टर 360°. लेकिन जनाब, मैदान के बाहर भी सूर्य कम खिलाड़ी नहीं हैं. उनकी लाइफस्टाइल देखोगे तो लगेगा कि बंदा सिर्फ चौके-छक्के ही नहीं, करोड़ों भी बरसाता है.
अब सीधे मुद्दे की बात, सूर्य की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹55 से ₹65 करोड़, यानी 7 से 8 मिलियन डॉलर के आस-पास और ये पैसा सिर्फ बैट घुमाकर नहीं आया है, पीछे है तगड़ी मेहनत और कुछ ठेठ जुगाड़ भी.
BCCI से बंधी पक्की नौकरी (Surya Kumar Yadav BCCI Fees)
- ग्रेड B खिलाड़ी: ₹3 करोड़ सालाना
- मैच फीस: टेस्ट- ₹15 लाख, वनडे – ₹6 लाख और T20- ₹3 लाख
IPL की बात छोड़िए मत (Surya Kumar Yadav IPL Income)
- मुंबई इंडियंस से सालाना ₹8 करोड़
- अब तक IPL में करीब ₹31.90 करोड़ की कमाई कर चुके हैं.
ब्रांड से ब्रांड बना डाला (Surya Kumar Yadav Endorsements & Ads)
- एड करते हैं: Dream11, Pintola, JioCinema, Reebok, Maxima, Boult, SS Cricket, UniScholars वगैरह वगैरह…
- एक एंडोर्समेंट के ₹65 लाख से ₹2 करोड़ तक ले लेते हैं.
- सालाना सिर्फ ब्रांड से कमाई: ₹10-12 करोड़ (लगभग)
संपत्ति की बात करें तो… (Surya Kumar Yadav Net Worth)
- मुंबई के चेंबूर में 3BHK लग्ज़री फ्लैट
- कीमत: ₹8 से ₹10 करोड़ के बीच
गाड़ियों का गैराज बोले तो शो-रूम (Surya Kumar Yadav Car Collections)
- Range Rover Velar – ₹90 लाख
- Mercedes-Benz GLS 400d – ₹1.3 करोड़
- BMW 530d M Sport – ₹75 लाख
- Audi A6 – ₹60 लाख
- Mini Cooper S – ₹41 लाख
- Nissan Jonga – ₹15 लाख (मिलिट्री वाला देसी स्टाइल)
- Toyota Fortuner, Hyundai i20 – अलग ही ठाठ
क्रिकेटिंग स्टाइल बोले तो धमाकेदार
- T20I में टॉप रैंकिंग वाले बल्लेबाज
- 360 डिग्री शॉट्स के लिए मशहूर — कहीं से भी गेंद आए, सूर्या उसे बाउंड्री के पार भेज देगा.
- मिस्टर कूल एंड क्रिएटिव — हर मैच में कुछ नया देखने को मिलता है.
- इंटरनेशनल डेब्यू: 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20
- ODI और टेस्ट में भी दम दिखाया, पर T20 में तो सुपरस्टार बन गए हैं.
Also Read: Sanjiv Goenka Net Worth: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के पास कितनी संपत्ति है? भारत के अमीर उद्योगपतियों में हैं शामिल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




