Sanjiv Goenka Net Worth: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के पास कितनी संपत्ति है? भारत के अमीर उद्योगपतियों में हैं शामिल

LSG Owner Sanjiv Goenka Net Worth
LSG Owner Sanjiv Goenka Net Worth: भारत के बड़े बिजनेसमैन में संजीव गोयनका का नाम भी शामिल है. वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन है. उनकी कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर से अधिक है जिसके बारे में यहां विस्तार से बताया गया है.
LSG Owner Sanjiv Goenka Net Worth in Hindi: भारत के बड़े उद्योगपतियों में संजीव गोयनका का नाम भी शामिल है. संजीव गोयनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के मालिक हैं. उन्होंने अपनी व्यावसायिक सोच से एक बड़ा बिजनेस इंपायर खड़ा किया. उनकी कुल संपत्ति, शानदार घर और बड़े-बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स शामिल है. आइए जानते हैं कि संजीव गोयनका के पास कितनी संपत्ति है और उनकी आमदनी के स्रोत क्या हैं?
संजीव गोयनका के पास कितनी संपत्ति है? (Sanjiv Goenka Net Worth)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका व्यापार और खेल जगत का बड़ा नाम हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, संजीव गोयनका एक अरबपति बिजनेसमैन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर है. उनकी ज्यादातर कमाई एक बड़े बिजनेस ग्रुप से होती है और इसका मुख्य ऑफिस कोलकाता में है. इसके अलावा वे कई और कंपनियों के भी मालिक हैं.
यह भी पढ़ें- लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन?
संजीव गोयनका की कंपनियां कौन सी हैं? (Sanjiv Goenka Net Worth)
संजीव गोयनका का सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप आरपी संजीव गोयनका ग्रुप है. इसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसकी मौजूदगी पूरे भारत समेत कई अन्य देशों में भी है. इस ग्रुप की सबसे पुरानी और प्रमुख कंपनी कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (CESC) है जो 1897 में बनी थी और बिजली आपूर्ति का काम करती है. इस ग्रुप ने बड़ा बदलाव करते हुए इसे चार अलग-अलग कंपनियों में बांटा है-
- हल्दिया एनर्जी लिमिटेड
- धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
- नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड
- इंटीग्रेटेड कोल माइनिंग लिमिटेड.
2024 में भारत के 65वें सबसे अमीर व्यक्ति (फोर्ब्स)
संजीव गोयनका सुपरमार्केट चेन स्पेंसर और टू यम्म स्नैक ब्रांड के भी मालिक हैं. उनके बेटे शास्वत गोयनका टू यम्म ब्रांड को संभालते हैं. फोर्ब्स के अनुसार, संजीव गोयनका 2024 में भारत के 65वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में 949वें स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें- Donald Trump Net Worth: सत्ता में वापसी और खजाना भी फुल, ट्रंप की दौलत में बंपर उछाल, क्रिप्टो और मीडिया का बड़ा खेल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




