Success Story: एडिट करके तूने मेरी इमेज को मीम बना दिया, मेहनत करके तेरे भाई ने Meesho बना दिया

Updated:
विज्ञापन
Success Story

Success Story of Messho

Success Story: मीशो की शुरुआत विदित आत्रे और संजीव बर्नवाल ने 2015 में की थी. सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बिना निवेश के ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का मौका देने वाली इस कंपनी की वैल्यूएशन आज 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और IPO लाने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Success Story: एक ऐसा समय था जब लोग मीशो का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाते थे. पर मीशो (Meesho) ने उसी मजाक को अपनी ताकत बना लिया. जहां अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों का बोलबाला था, वहीं मीशो ने एक छोटे निवेश और बड़ी सोच के साथ बाजार में अपनी जगह बना ली. आज यह कंपनी शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में है और करीब ₹4,250 करोड़ के IPO की योजना बना रही है.

दो दोस्तों का बड़ा सपना

मीशो (Meesho) की शुरुआत साल 2015 में IIT दिल्ली के दो दोस्तों विदित आत्रे और संजीव बर्नवाल ने की थी. उनका विजन थाहर किसी को सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का मौका देना. उन्होंने देखा कि जहां बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे थे, वहीं छोटे विक्रेताओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए कोई आसान मंच नहीं था.

सोशल कॉमर्स का नया युग

मीशो ने परंपरागत ई-कॉमर्स से हटकर सोशल कॉमर्स की अवधारणा पर काम किया. यहां विक्रेता बिना स्टॉक रखे सिर्फ व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट शेयर करके ऑर्डर जुटा सकते थे. इसने खासकर महिलाओं और गृहिणियों को ऑनलाइन व्यवसाय का साधन दिया.

Zero Commission Model, सफलता की कुंजी

मीशो की सबसे बड़ी खासियत रही Zero Commission Model, जिससे विक्रेता बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपने प्रोडक्ट बेच सकते थे. इससे सामान सस्ते दामों पर ग्राहकों तक पहुंचता है. और आज मीशो के पास 11 लाख से ज्यादा विक्रेता हैं. 700 से अधिक कैटेगिरी में प्रोडक्ट उपलब्ध और 2022 में 10 करोड़ मंथली ऑर्डर का रिकॉर्ड है. अब तक 1.3 करोड़ से अधिक लोग, जिनमें अधिकतर महिलाएं, इससे जुड़कर खुद का बिजनेस शुरू कर चुके हैं.

Facebook से लेकर Unicorn बनने तक

  • 2019 में Facebook ने ₹200 करोड़ का निवेश किया
  • 2021 में मीशो की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर पहुंची और ये यूनिकॉर्न बन गई
  • वर्तमान में कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹40,000 करोड़ है

Success Story: संस्थापकों की संपत्ति और संघर्ष

विदित आत्रे ने IIT की नौकरी छोड़कर यह जोखिम उठाया. शुरुआती असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज उनकी संपत्ति $2.3 बिलियन (लगभग ₹19,000 करोड़) है. वहीं, सह-संस्थापक संजीव बर्नवाल की संपत्ति $2.1 बिलियन (लगभग ₹17,400 करोड़) है.

IPO की तैयारी

अब मीशो भारतीय शेयर बाजार में एंट्री लेने को तैयार है. यह IPO 2024-25 के अंत तक लॉन्च हो सकता है, जिससे कंपनी ₹4,250 करोड़ तक जुटाने का लक्ष्य रखती है.

Also Read: देश में खाना हुआ सस्ता, जून में टमाटर के भाव गिरने से सब्जियों पर टूट पड़े लोग

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola