Success Story: ‘तू नौकरी कर, खेती तेरे बस की नहीं’ लेकिन सोनिया ने बना दिया लाखों का मशरूम फार्म

Success Story
Success Story: हरियाणा के सोनीपत की असिस्टेंट प्रोफेसर सोनिया दहिया ने कोरोना काल में नौकरी के साथ-साथ मशरूम की खेती शुरू की. साल 2020 में उन्होंने ‘डॉक्टर दहिया मशरूम फार्म’ की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने 40 लाख रुपये का निवेश किया.
Success Story: कोई सोच भी नहीं सकता था कि कॉलेज में पढ़ाने वाली एक असिस्टेंट प्रोफेसर, खेत में भी कमाल कर सकती है. लेकिन हरियाणा की सोनिया दहिया ने ये कर दिखाया है. वो भी बिना नौकरी छोड़े. बायोटेक्नोलॉजी में गहरी पकड़ रखने वाली सोनिया, सोनीपत की रहने वाली हैं और एक सरकारी कॉलेज में पढ़ाती हैं. मगर कोरोना काल यानी साल 2020 में उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी और शुरू की मशरूम की खेती.
‘डॉक्टर दहिया मशरूम फार्म’ की शुरुआत
कोरोना के वक्त जब सब कुछ ठप था, तभी सोनिया के दिमाग में एक नया आइडिया आया. उन्होंने इंटरनेट से मशरूम की खेती के बारे में पढ़ना शुरू किया. धीरे-धीरे रिसर्च करते हुए उन्होंने “डॉक्टर दहिया मशरूम फार्म” की नींव रखी. शुरुआती दिनों में लोगों ने शक जताया — “नौकरी और खेती एक साथ कैसे?” लेकिन सोनिया ने साबित कर दिया कि जब इरादे पक्के हों, तो दो नाव पर भी सवारी मुमकिन है.
40 लाख का इन्वेस्ट और टेक्नोलॉजी से खेती का मेल
सोनिया ने बिना किसी बड़े किसान बैकग्राउंड के सीधे 40 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट कर दिया. किसी के लिए भी ये बड़ा रिस्क होता, लेकिन बायोटेक्नोलॉजी की नॉलेज ने उनका रास्ता आसान कर दिया. आज उनका फार्म एकदम हाईटेक और कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में चलता है, जहां खासतौर पर बटन मशरूम उगाए जाते हैं — वो भी बिना मौसम के झंझट के.

हर महीने 10 टन मशरूम और लाखों की कमाई
सोनिया का फार्म अब सिर्फ उनका नहीं रहा — वो अब गांव की महिलाओं को रोजगार भी देता है. हर महीने यहां से 10 टन तक मशरूम निकलते हैं, जिससे लाखों रुपये की आमदनी होती है. इस काम ने न सिर्फ सोनिया की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना दिया. जहां लोग सरकारी नौकरी को ही मंज़िल मान लेते हैं, वहीं सोनिया ने दिखाया कि नौकरी के साथ खेती भी की जा सकती है. वो अपनी टीचिंग जॉब और फार्म के बीच टाइम मैनेजमेंट ऐसे करती हैं जैसे कोई प्रोफेशनल CEO.
Also Read: TV वाला CID तो देखा, अब जानो असली CID ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है
Also Read: सऊदी में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब जानकर होश उड़ जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










