Vande Bharat Train: धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, रेलवे ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Vande Bharat Train: धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, रेलवे ने दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के विभिन्न हिस्सों के अहम शहरों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. जिन पांच वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 27 जून को हरी झंडी दिखाई थी, उसमें पथराव की खबर सामने आ रही है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच नई लॉन्च की गई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए. यह कर्नाटक के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है.

दो दिन पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर किया गया था पथराव

एएनआई के अनुसार कर्नाटक की राजधानी से धारवाड़ जाते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20661 पर पथराव किया गया. ट्रेन के कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद बिरूर की ओर जाते समय कुछ उपद्रवियों ने इस नई सेमी स्पीड ट्रेन पर पथराव कर दिया. दो दिन पहले इस ट्रेन पर पथराव की पहली घटना सामने आई थी, जिसमें धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी.

रेलवे ने दी चेतावनी

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में केआर पुरम और बेंगलुरु छावनी स्टेशन के बीच ट्रेन पर पथराव के बाद मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं. रेलवे विभाग ने तब बेंगलुरु डिवीजन में ट्रेनों पर लगातार हो रहे पथराव पर चिंता व्यक्त की थी और लोगों को चेतावनी दी थी कि ऐसा करने पर उन्हें गैर जमानती मामले में फंसाया जाएगा.

Also Read: खूब भा रहा है यात्रियों को रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, हर दिन 90 प्रतिशत सीटें हो जा रही है बुक

पीएम मोदी ने एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई थी हरी झंडी

मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के विभिन्न हिस्सों के अहम शहरों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. जिन पांच वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उसमें रानी कमलापति (भोपाल)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola