शेयर बाजार ने मजबूती के साथ नए साल का किया स्वागत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Updated:
विज्ञापन
Stock Market Open

शेयर बाजार ने मजबूती के साथ नए साल का स्वागत किया.

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी बनी हुई है, जबकि 16 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. ए��एसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 हरे निशान और 27 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 9 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार ने नए साल 2025 का मजबूती के साथ स्वागत किया. कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.63 अंक या 0.10% की तेजी के साथ 78,219.64 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 18.45 अंक या 0.08% उछलकर 23,663.25 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

बीएसई सेंसेक्स के 14 शेयरों में तेजी

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी बनी हुई है, जबकि 16 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बढ़त में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टीसीएस और जोमैटो शामिल हैं. नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक आदि शामिल हैं.

एनएसई के भी 14 शेयरों में बढ़त

एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 हरे निशान और 27 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 9 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जा रहा है. निफ्टी के जिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है, उनमें अपोलो हॉस्पिटल, आयशर मोटर्स, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस आदि शामिल हैं. जो शेयर नुकसान में हैं, उनमें बजाज ऑटो, अदाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, ट्रेंट और विप्रो प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के पास 19 गाय-बछड़े और 10 साल पुरानी कार, बिहार के सीएम की पूरी संपत्ति जानिए

एशिया के दूसरे बाजारों में नववर्ष की छुट्टी

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में नववर्ष का अवकाश है. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है, जबकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में 1.01 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: LPG Price: नए साल पर तोहफा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक एलपीजी सिलेंडर सस्ता

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola