Stock Market: ट्रंप के टैरिफ का असर, दबाव में खुले शेयर बाजार, निवेशकों ने अपनाई ‘Wait and Watch रणनीति

Updated:
विज्ञापन
Share Market

Share Market

Stock Market: निफ्टी 50 इंडेक्स 25,427.85 पर खुला, जो कि 33.45 अंकों या 0.13% की गिरावट है. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 83,387.03 पर खुला, जो कि 55.47 अंकों या 0.07% की गिरावट को दर्शाता है.

विज्ञापन

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में खुले, जिसकी मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 14 देशों पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लागू करने की घोषणा रही. हालांकि, निवेशकों ने फिलहाल सतर्कता बरतते हुए ‘वेट एंड वॉच’ (इंतजार और नजर रखने) का रुख अपनाया है.

निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट के साथ शुरुआत

निफ्टी 50 इंडेक्स 25,427.85 पर खुला, जो कि 33.45 अंकों या 0.13% की गिरावट है. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 83,387.03 पर खुला, जो कि 55.47 अंकों या 0.07% की गिरावट को दर्शाता है. उन्��ोंने यह भी कहा कि 9 जुलाई की डेडलाइन को बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया है, जिससे इन 14 देशों के पास अब 23 दिनों का अतिरिक्त समय है बातचीत और समाधान के लिए.

छोटे और मझोले शेयरों में मिला-जुला रुख

निफ्टी 100 में हल्का दबाव देखा गया और यह 0.09% गिरा. दूसरी ओर, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.04% की मामूली बढ़त देखी गई.

सेक्टर आधारित प्रदर्शन

  • गिरावट वाले सेक्टर: FMCG, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स
  • बढ़त वाले सेक्टर: मीडिया, मेटल्स, ऑटो, फार्मा और PSU बैंक

कमाई के आंकड़ों पर टिकी नजरें

आज 5पैसा कैपिटल, उमिया बिल्डकॉन, लेक शोर रियल्टी, एसईआर इंडस्ट्रीज और डेल्टा इंडस्ट्रियल रिसोर्सेज जैसी कंपनियों के Q1 नतीजे आने वाले हैं. निवेशक इनके प्रदर्शन पर भी करीबी नजर बनाए हुए हैं.

एशियाई बाजारों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.31% की तेजी के साथ रहा.
हांगकांग का हैंगसेंग 1% से ज्यादा बढ़ा.दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.17% उछला. हालांकि, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.63% की गिरावट में रहा. बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI को बताया, “ट्रंप के टैरिफ फैसले की उम्मीद पहले से थी, इसलिए बाजारों में कोई बड़ा घबराहट वाला माहौल नहीं दिखा. अप्रैल की शुरुआत के मुकाबले अब बाजार ज्यादा स्थिर हो चुके हैं.”

Also Read : अमेरिका में 1000 डॉलर की कमाई मतलब भारत में कितनी? हिसाब सुनकर उड़ जाएंगी होश!

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola