ePaper

शेयर बाजार में थम गया गिरावट का दौर, सेंसेक्स ने लगाई 239 अंकों की छलांग

Updated at : 19 Nov 2024 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में थम गया गिरावट का दौर, सेंसेक्स ने लगाई 239 अंकों की छलांग

Sensex

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी से भी सूचकांक को सहारा मिला. चार दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,578.38 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार 19 नवंबर 2024 को गिरावट का दौर थम गया. निचले स्तर पर एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एमएंडएम जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बाजार में रौनक लौटी. इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स करीब 240 अंक या 0.31% और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब 65 अंक या 0.28% चढ़कर बंद हुए.

सेंसेक्स-निफ्टी को मिला घरेलू निवेशकों का सहारा

शेयर बाजार के कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी से भी सूचकांक को सहारा मिला. चार दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,578.38 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई गिरावट ने बाजार की तेजी को सीमित कर दिया. दिन के कारोबार में सेंसेक्स 1,112.64 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 78,451.65 अंक पर पहुंच गया था. पिछले सात कारोबारी सत्रों से गिरावट का सामना कर रहा एनएसई निफ्टी भी 64.70 अंक या 0.28% बढ़कर 23,518.50 अंक पर बंद हुआ.

एफआईआई ने शेयर बेचे

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और इंफोसिस में जोरदार बढ़त दर्ज की गई. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,330.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इसे भी पढ़ें: सरकार क्यों नहीं जारी करना चाहती सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई किस्त, किसका सता रहा है डर?

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में भी बढ़त

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.25% गिरकर 73.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई 20 नवंबर को बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: स्टॉक इनवेस्टिंग से कमाना चाहते हैं मोटी रकम तो रिसर्च है जरूरी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola