ePaper

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, 40.82 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Updated at : 23 Aug 2024 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, 40.82 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मामूली बढ़त

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है. जापान के निक्केई 225 और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर सकारात्मक रुख रहने के बावजूद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने सुस्ती के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40.82 अंक की बढ़त के साथ 81,094.01 अंक पर पहुंचा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 16.90 अंक चढ़कर 24,828.40 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18% चढ़कर 81,053.19 अंक और निफ्टी 41.30 अंक या 0.17% उछलकर 24,811.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स की 14 कंपनियों के शेयर को मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में 14 के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में हैं.

सेंसेक्स की 16 कंपनियों के शेयर में नरमी

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स में 14 कंपनियों के शेयरों में नरमी देखी जा रही है. नुकसान वाले शेयरों में टाइटन, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी इंडिया शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: छोटे दुकानदार नहीं होंगे बर्बाद, Piyush Goyal समझ गए अमेजन की चाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है. जापान के निक्केई 225 और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस बढ़त, जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक गिरकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 2,493.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 77.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर गुरुवार को बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सीधे-सीधे सोना खरीदने को कह रहा है सर्राफा बाजार, मुश्किल वक्त में काम आएगा Gold

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola