ePaper

शेयर बाजार में रौनक लौटी, 567 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 22 Jan 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Close

Stock Market Close

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों ने पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट से पुरजोर तरीके से वापसी की. मंगलवार को सेंसेक्स 1,235.08 अंक टूटकर 75,838.36 और निफ्टी 320.10 अंक गिरकर 23,024.65 पर बंद हुआ था.

विज्ञापन

Stock Market: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेजी आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई. सेंसेक्स करीब 567 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने एक बार 23,150 के स्तर को हासिल कर लिया. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75% बढ़कर 76,404.99 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 624.77 अंक चढ़कर 76,463.13 के स्तर तक पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57% चढ़कर 23,155.35 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 144.9 अंक बढ़कर 23,169.55 पर पहुंच गया था.

शेयर बाजार ने पुरजोर तरीके से की वापसी

घरेलू शेयर बाजारों ने पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट से पुरजोर तरीके से वापसी की. मंगलवार को सेंसेक्स 1,235.08 अंक टूटकर 75,838.36 और निफ्टी 320.10 अंक गिरकर 23,024.65 पर बंद हुआ था. बुधवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही.

प्राइवेट बैंक के बेहतर नतीजे से बाजार में आई तेजी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक के उम्मीद से बेहतर नतीजों से अस्थिरता के बीच सूचकांकों में तेजी आई. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र हाल के नुकसान से उबरने में सफल रहा.” उन्होंने कहा कि इस तेजी के बीच मझोली एवं छोटी कंपनियों के उच्च मूल्यांकन से जुड़ी चिंताओं के कारण उनका कमजोर प्रदर्शन जारी रहा.

इसे भी पढ़ें: बदलेगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में घना कोहरे का येलो अलर्ट

एशिया के दूसरे बाजार में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए. हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरावट में रहे. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.49% बढ़कर 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश काल से अबतक कायम है UPSC सिविल सेवा परीक्षा का क्रेज

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola