शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल

शेयर बाजार में जोरदार उछाल
Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नरम रुख बना है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे.
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार सोमवार 2 सितंबर 2024 को तेज बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.63 अंक या 0.22% बढ़कर 82,549.40 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 63.70 अंक या 0.25% मजबूत होकर 25,299.60 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. हालांकि, गिफ्टी निफ्टी 23.00 या0.09% तेज होकर 25,415.00 अंक पर है. इससे पहले शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 231.16 अंक या 0.28% की ऊंची छलांग लगाते हुए 82,365.77 अंक और निफ्टी भी 83.95 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 25,235.90 अंक पर पहुंचकर ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था.
बीएसई में 23 शेयरों में बढ़त
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 23 शेयरों में बढ़त बनी हुई है. इनमें एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड और सनफार्मा शामिल हैं. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, टाइटन, भारती एयरटेल, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.
इसे भी पढ़ें: UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम से सरकारी कर्मचारियों को फायदा, मगर प्राइवेट का क्या?
एशियाई बाजारों में नरम रुख
एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नरम रुख बना है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी जा रही है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस कमजोर और एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूती के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.24% कमजोर होकर 2,497.09 डॉलर प्रति औंस हो गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.35% कमजोर होकर 76.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें: रांची में चुपके से 1.23 रुपये बढ़ गया पेट्रोल का दाम, डीजल का जानें ताजा भाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




