रिकॉर्ड हाई से शेयर बाजार ने की कामकाज की शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई 191 अंकों की छलांग

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 18 Jun 2024 11:43 AM

विज्ञापन

शेयर बाजार ने रिकॉर्ड हाई से की कामकाज की शुरुआत. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 18 जून 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने रिकॉर्ड हाई के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 191.15 अंक या 0.25 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 77,183.90 अंक के रिकॉर्ड हाई पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी करीब 60.10 अंक या 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 22,525.70 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. हालांकि, प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 242.54 अंक या 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 77,235.30 अंक पर खुला था. वहीं, निफ्टी भी 105.20 अंक या 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 22,570.80 अंक पर पहुंच गया. शुक्रवार 14 जुलाई 2024 को सेंसेक्स 181.87 अंक या 0.24 फीसदी चढ़कर 76,992.77 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 66.70 अंक या 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 23,465.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

टॉप गेनर-लूजर शेयर

सोमवार को बकरीद की छुट्टी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स में सूचीबद्ध जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, उनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मदरसन, विप्रो, ओरैकल फिन सर्विस, वोल्टास, जीएमआर एयरपोर्ट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, केनरा बैंक, श्रीराम फाइनांस, टाटा पावर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और वेदांता शामिल हैं. इसके अलावा, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख देखा गया, उनमें जायडस लाइफ, एल्कम लैब, कमिंस, मारुति-सुजुकी इंडिया, बायोकॉन, डॉ रेड्डी लैब्स, एलएंडटी फाइनांस, टीवीएस मोटर, डिविस लैब्स, मैक्स फाइनांस, अरबिंदो फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनांशियल और हिंद कॉपर आदि शामिल हैं.

और पढ़ें: इक्सिगो का आईपीओ शेयर बाजार में आज होगा लिस्ट

बाकी के बाजारों का हाल

इसके अलावा, दुनिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,323.66 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में यह 210 रुपये की मजबूती के साथ 71,658 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कमजोर होकर 80.27 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड भी गिरावट के साथ 84.09 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना है.

और पढ़ें: PM Kisan की 17वीं किस्त का पैसा आज जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ऐसे चेक करें अकाउंट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola