ePaper

नई ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 379.66 अंकों की छलांग

Updated at : 13 Jun 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
नई ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 379.66 अंकों की छलांग

नई ऊंचाई के साथ खुला शेयर बाजार. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी देखी जा रही है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग, जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त का रुख बना हुआ है. हालांकि, अमेरिका के डाऊ जोंस बुधवार को नरमी के साथ बंद हुआ था.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को नई ऊंचाई पर पहुंच कर खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 379.66 अंक या 0.50 फीसदी की तेज उछाल के साथ 76,986.23 पर खुला. बुधवार को कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 149.98 अंक चढ़कर 76,606.57 अंक पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 118.00 अंकों या 0.51 की बढ़त के साथ 23,441.00 अंकों के रिकॉर्ड स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की. बुधवार को भी निफ्टी 58.10 अंक या 0.25 फीसदी की बढ़कर 23,322.95 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में बढ़त का रुख

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है, उनमें ओरैकल फाइनांशियल सर्विस, एलएंडटी फाइनांस, एचडीएफसी लाइफ, चोला इन्वेस्टमेंट, मैक्स फाइनांशियल, डेविस लैब्स, जिंदल स्टील, बिड़ला सॉफ्टवेयर, पावर फाइनांस, एमफैसिस, गोदरेज प्रॉपर्टीज, वोल्टा, हिंडाल्को, टाटा पावर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, विप्रो और एसबीआई कार्ड शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख बना हुआ है, उनमें मैरिको, डाबर इंडिया, सन टीवी नेटवर्क, जी एंटरटेनमेंट, गोदरेज कंज्यूमर, रैमको सीमेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ब्रिटेनिया, टाटा केमिकल्स, फेडरल बैंक, आयशर मोटर्स, सिप्ला और गेल शामिल हैं.

और पढ़ें: बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड हाई पर

एशियाई बाजारों का क्या है हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी देखी जा रही है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग, जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त का रुख बना हुआ है. हालांकि, अमेरिका के डाऊ जोंस बुधवार को नरमी के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में सोना कमजोरी के साथ 2,312.43 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 564 रुपये की तेज गिरावट के साथ सोना 71,406 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के साथ के क्रूड ऑयल 78.38 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेट क्रूड 82.42 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

और पढ़ें: Gold Price: सोना के भाव में 250 रुपये की तेजी, चांदी में 800 रुपये का उछाल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola