शुरुआती कारोबार में फिर गिरा शेयर बाजार, धनतेरस पर 131 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स

Updated:
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में फिर गिरा शेयर बाजार, धनतेरस पर 131 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स

Sensex

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई-एनएसई अधिक नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. बीएसई में सनफार्मा का शेयर 1.65% गिरकर 1839.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई में सिप्ला का शेयर 3.80% टूटकर 1421.35 रुपये नुकसान पर ट्रेड कर रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख की वजह से धनतेरस के दूसरे दिन बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर गिर गया. इससे पहले, मंगलवार के शुरुआती कारोबार में भी गिरावट आई थी. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 366.53 अंक गिरकर 80,002.50 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129.25 अंक फिसलकर 24,337.60 अंक पर खुला. इससे पहले, मंगलवार को सेंसेक्स 363.99 अंक या 0.45% उछलकर 80,369.03 अंक और निफ्टी 127.70 अंक या 0.52% की बढ़त के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई-एनएसई में अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई-एनएसई अधिक नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. बीएसई में सनफार्मा का शेयर 1.65% गिरकर 1839.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई में सिप्ला का शेयर 3.80% टूटकर 1421.35 रुपये नुकसान पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डी, श्रीराम फाइनेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, बीएसई में मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर 1.95% मुनाफे के साथ 11262.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एनएसई में इसका शेयर 1.77% की बढ़त के साथ 11242 रुपये पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: कैंसर की तीन दवाओं के घटेंगे दाम, सरकार ने कंपनियों को दिया आदेश

एशियाई बाजारों में नरम रुख

एशिया के दूसरे बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, जापान का निक्केई 225 मुनाफे में है. यूरोपीय बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट आ गई थी. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 7.23% गिरकर 71.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: पिछले धनतेरस से अबतक 20,200 महंगा हो गया सोना, आज दोपहर तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola