ePaper

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से शेयर बाजार में गिरावट, 230 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated at : 11 Oct 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से शेयर बाजार में गिरावट, 230 अंक गिरा सेंसेक्स

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज.

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई225 मजबूत हुआ. हांगकांग का हैंगसेंग बंद है. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में कमजोर रुख देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आ गई. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 230.05 अंक टूटकर 81,381.36 अंक टूटकर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.20 अंक के नुकसान से 24,964.25 अंक पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 147.67 अंक गिरकर 81,463.74 अंक और निफ्टी 39.15 अंक 24,959.30 अंक पर खुले थे.

बीएसई सेंसेक्स की 14 कंपनियों को नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 14 के शेयर नुकसान में रहे. इसमें सबसे अधिक नुकसान टाटा कंन्सल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ. कारोबार के आखिर में इसका शेयर 1.84% गिरकर 4150.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. नुकसान में रहने वाली दूसरी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: SIP: सोना-चांदी छोड़ एसआईपी पर टूट पड़े लोग, सितंबर में झोंक दिए 24,509 करोड़

बीएसई की 16 कंपनियों को मुनाफा

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स की 16 कंपनियां फायदे में रहीं. इसमें सबसे अधिक मुनाफा एचसीएल टेक्नोलॉजीज को हुआ. कारोबार के आखिर में इसका शेयर 1.63% बढ़कर 1839.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. लाभ में रहने वाली दूसरी कंपनियों में टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, टाइटन, सनफार्मा, टाटा स्टील, लार्सन एंड ट्रुबो, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का इधर नतीजा आया, उधर 2.43% टूटा शेयर

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई225 मजबूत हुआ. हांगकांग का हैंगसेंग बंद है. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में कमजोर रुख देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.28% बढ़त के साथ 2,640.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.87% गिरकर 78.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं रतन टाटा के उत्तराधिकारी, क्या है उनका नाता?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola