ePaper

गिरावट से उबरकर शेयर बाजार फिर धराशायी, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे

Updated at : 17 Oct 2024 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
गिरावट से उबरकर शेयर बाजार फिर धराशायी, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Stock Market: बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, एनएसई के 2,384 शेयरों में से 1,473 में गिरावट आ गई है, 844 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और करीब 67 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Stock Market: लगातार दो दिनों तक गिरावट की मार झेल रहा घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन बिकवाली बढ़ने और वैश्विक स्तर पर नरम रुख की वजह से एक बार फिर कमजोर हो गया. शेयर बाजार का कारोबार शुरू होने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सुबह 9.15 बजे 206.02 अंक बढ़कर 81,707.38 अंक पर खुला. हालांकि, सुबह 9.30 बजे के बाद एक बार फिर 214.74 अंक गिरकर 81,286.62 कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 32.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,003.95 अंक पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन फिलहाल 125.00 अंक फिसलकर 24,846.30 अंक पर कारोबार कर रहा है.

बीएसई-एनएसई के शेयरों में भारी गिरावट

बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, एनएसई के 2,384 शेयरों में से 1,473 में गिरावट आ गई है, 844 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और करीब 67 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. बीएसई में सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई है. इसके शेयर की कीमत 2.12% टूटकर 3000.40 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं, एनएसई में सबसे अधिक नुकसान बजाज ऑटो को हुआ. इसके शेयर की कीमत 8.96% गिरकर 10575.80 रुपये पर पहुंच गई है.

बीएसई-एनएसई के ये शेयर भी टूटे

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई में सूचीबद्ध जिन दूसरी कंपनियों के शेयर भी टूटे, उनमें मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक आदि शामिल हैं. वहीं, एनएसई में बजाज ऑटो के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस के शेयर शामिल हैं.

बीएसई-एनएसई के इन शेयरों में बढ़त

वहीं, शुरुआती कारोबार में बीएसई के कुछ शेयरों में बढ़त का रुख भी देखने को मिल रहा है. इनमें इन्फोसिस, टेक महिंदा, टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, सनफार्मा, पावरग्रिड, लार्सन एंड ट्रुबो और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन शामिल हैं. एनएसई में इन्फोसिस, हिंडाल्को, भारतीय स्टेट बैंक, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: चुनावी खर्च पर निर्वाचन आयोग सख्त, बैंकों से 10 लाख से अधिक की निकासी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वहीं, अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुख बना हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.15% मजबूत होकर 2,678.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड भी 0.25% की बढ़त के साथ बुधवार को 74.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सोना फिर हो गया महंगा, चांदी भी 1000 रुपये चढ़ी, जानें आज का ताजा भाव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola