हाहाकार के बाद अचानक गुलजार हुआ शेयर बाजार, 1000 अंक गिरने के बाद 843 अंक चढ़ा सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 13 Dec 2024 4:12 PM
Stock Market Close
Stock Market Close: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 213.93 अंक या -0.26% की जोरदार गिरावट के साथ 81,076.03 अंक और निफ्टी 63.55 अंक या 0.26% फिसलकर 24,485.15 अंक पर खुला था. इसके बाद बीएसई सेंसेक्स 10.50 बजे के आसपास 1030.56 या 1.27% टूटकर 80,259.40 अंक पर पहुंच गया.
Stock Market Close: कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में जोरदार हाहाकार के बाद आखिर में गुलजार हो गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 843.16 अंक या 1.04% चढ़कर 82,133.12 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 219.60 अंक या 0.89% की जोरदार उछाल के साथ 24,768.30 अंक पर पहुंच गया.
शुरुआती कारोबार में 213.93 अंक गिरकर खुला था सेंसेक्स
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 213.93 अंक या -0.26% की जोरदार गिरावट के साथ 81,076.03 अंक और निफ्टी 63.55 अंक या 0.26% फिसलकर 24,485.15 अंक पर खुला था. इसके बाद बीएसई सेंसेक्स 10.50 बजे के आसपास 1030.56 या 1.27% टूटकर 80,259.40 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी भी 311.05 अंक या 1.27% का गोता लगाकर 24,237.65 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया.
इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा
भारती एयरटेल को सबसे अधिक मुनाफा
कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 26 शेयर बढ़त और 4 शेयर गिरकर बंद हुए. एनएसई के 2871 शेयरों में से 1222 शेयर हरे निशान और 1572 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 77 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. भारती एयरटेल का शेयर बीएसई और एनएसई पर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. बीएसई पर इसका शेयर 4.39% की बढ़त के साथ 1681.95 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, बीएसई पर आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजी, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, अदाणी एयरपोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर अधिक लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम पर मिल रहा 8.2% ब्याज, हर महीने 20,000 रुपये पेंशन पक्का
एशिया के दूसरे बाजारों में नरमी
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. अमेरिकी बाजार बुधवार को नरमी के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.68% की बढ़त के साथ 73.91 पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड रखने वाले हो जाएं सावधान! 14 दिसंबर की आधी रात के बाद नहीं करा सकेंगे ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










