ePaper

आधार कार्ड रखने वाले हो जाएं सावधान! 14 दिसंबर की आधी रात के बाद नहीं करा सकेंगे ये काम

Updated at : 13 Dec 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड रखने वाले हो जाएं सावधान! 14 दिसंबर की आधी रात के बाद नहीं करा सकेंगे ये काम

Aadhaar card

Aadhaar Card: आधार कार्ड आज की तारीख में जरूरी दस्तावेज बन गया है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर मोबाइल का सिम कार्ड खरीदने तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है. कई बार आधार कार्ड में गलत जानकारी भी जुड़ जाती है, जो लोगों की परेशानी का सबब बन जाता है. ऐसे में उसे अपडेट कराना बेहद जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड रखने वाले सावधान हो जाएं. 14 दिसंबर 2024 की आधी रात को आप आधार से जुड़े जरूरी काम नहीं करा पाएंगे और वह मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट कराना है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआई) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 की आधी रात को आधार कार्ड में मुफ्त अपडेट करने की सुविधा खत्म हो जाएगी. इसके बाद, यदि आपको अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करनी है, तो आपको इसे पेड सेवा के तहत कराना होगा. आइए, जानते हैं कि अपडेट के लिए क्या करना होगा?

आधार कार्ड को ऑनलाइन ऐसे कराएं अपडेट

  • आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं.
  • लॉगइन करके अपने प्रोफाइल में जरूरी जानकारी अपडेट करें.
  • शुल्क का भुगतान करें (आमतौर पर 50-100 रुपये).

आधार सेवा केंद्र पर ऐसे कराएं अपडेट

  • आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाएं.
  • अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
  • शुल्क का भुगतान करें (50-100 रुपये).

आधार कार्ड अपडेट शुल्क का प्रावधान

14 दिसंबर के बाद आधार अपडेट के लिए बायोमेट्रिक अपडेट या डेमोग्राफिक जानकारी में बदलाव जैसे कार्यों के लिए शुल्क लागू होगा. यदि आप मुफ्त सेवा के अंत तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं कर पाते हैं, तो बाद में आपको यह सेवा पेड के तहत लेनी पड़ेगी. इसलिए, जो लोग अपने आधार में बदलाव करना चाहते हैं, वे इसे 14 दिसंबर से पहले पूरा कर लें.

इसे भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम पर मिल रहा 8.2% ब्याज, हर महीने 20,000 रुपये पेंशन पक्का

आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • UIDAI नियमित रूप से आधार अपडेट के लिए विशेष सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करता है.
  • डेडलाइन खत्म होने के बाद भी आधार में बदलाव संभव है, लेकिन मुफ्त में नहीं.
  • सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में सही जानकारी हो, क्योंकि यह कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola