ePaper

दो ही दिन में खत्म हो गई शेयर बाजार की तेजी, नए साल के तीसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Updated at : 03 Jan 2025 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Stock market down

Stock Market Open with decline in early trade today

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 14 कंपनियों के शेयर लुढ़क गए, जबकि 16 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी की बात करें, तो इसके 34 शेयर लाल निशान और 15 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. हालांकि, एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: नए साल के उत्साह में दो ही दिनों में शेयर बाजार की तेजी खत्म हो गई. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.36 अंक या 0.17% गिरकर 79,807.35 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 25.75 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 24,162.90 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

सेंसेक्स के 14 शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 14 कंपनियों के शेयर लुढ़क गए, जबकि 16 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा, जबकि टाटा मोटर्स का शेयर आज का टॉप गेनर बना हुआ है. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी की बात करें, तो इसके 34 शेयर लाल निशान और 15 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. हालांकि, एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी के टॉप गेनर शेयर में ओएनजीसी और टॉप लूजर शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate: लगतार खरीदारी बढ़ने से खरमास में भी सोना हुआ मजबूत, चांदी में आई तेजी

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई अभी नया साल का जश्न मना रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है. हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 76.18 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola