ePaper

बैल पर भारी पड़ा भालू, शेयर बाजार फिर धड़ाम

Updated at : 23 Oct 2024 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
बैल पर भारी पड़ा भालू, शेयर बाजार फिर धड़ाम

Bear and bull in Stock Market

Stock Market: जियोजित फाइनेंस के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, आमदनी में कमी आने से निवेशकों में निशारा छा गई. एफआईआई की ओर से अचानक आई प्रतिक्रिया से बाजार की चाल बदल गई. उन्होंने कहा कि हाल ही में आई गिरावट के बाद मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में सौदेबाजी की होड़ मची हुई है.

विज्ञापन

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को यह एक बार फिर धड़ाम हो गया. हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह मजबूती के साथ खुला था. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.74 अंक या 0.17% टूटकर 80,081.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी 36.60 अंक या 0.15% फिसलकर 24,435.50 पर बंद हुए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 168.79 अंक चढ़कर 80,389.5 अंक और निफ्टी 46.2 अंक की बढ़त के साथ 24,518.30 अंक पर खुले थे.

बीएसई-एनएसई में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई-एनएसई में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान हुआ. बीएसई में इसका शेयर 3.23% टूटकर 2790.50 रुपये और एनएसई में 3.22% फिसलकर 2794.3 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई में सनफार्मा, पावरग्रिड, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर भी 1% से अधिक गिरकर बंद हुए. वहीं, एनएसई में सनफार्मा, आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयर भारी नुकसान के साथ बंद हुए.

बीएसई-एनएसई में बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा

इसके साथ ही, शेयर बाजार के दोनों इंडेंक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक मुनाफे में रहा. बीएसई में इसका शेयर 4.95% की तेज बढ़त के साथ 7007.95 रुपये और एनएसई में 4.90% उछलकर 7004.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बीएसई में मुनाफे में रहने वाले अन्य शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं. वहीं, एनएसई में टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर, बजाज ऑटो और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे.

इसे भी पढ़ें: देश में घटने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलिमय मंत्री ने कही बड़ी बात

बढ़त के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार

जियोजित फाइनेंस के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, आमदनी में कमी आने से निवेशकों में निशारा छा गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से अचानक आई प्रतिक्रिया से बाजार की चाल बदल गई. उन्होंने कहा कि हाल ही में आई गिरावट के बाद मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में सौदेबाजी की होड़ मची हुई है. हालांकि, इस खरीदारी की स्थिरता में अनिश्चितता बनी हुई है. अमेरिका में 10 साल की यील्ड में मामूली वृद्धि हुई, जो फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति का संकेत है.

इसे भी पढ़ें: रॉकेट बने इन 5 कंपनियों के शेयर, दूसरी तिमाही के नतीजों से मिला तगड़ा सपोर्ट

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 गिरकर बंद हुआ. वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त बनी रही. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरकर बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.78% गिरकर 74.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: बायजू रवींद्रन पर सुपर संकट, बीसीसीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा एनसीएलटी का फैसला

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola