ePaper

Fixed Deposite : 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक स्पेशल एफडी ऑफर, 8 फीसदी इंट्रेस्ट रेट

Updated at : 29 Nov 2022 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Fixed Deposite : 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक स्पेशल एफडी ऑफर, 8 फीसदी इंट्रेस्ट रेट

पिछले 1 नवंबर से प्रभावी विशेष ऑफर के तहत बैंक 7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 4.00 फीसदी की ब्याज दर और 15 दिनों से 59 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 4.50 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

Fixed Deposite : अगर आप ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है और वह यह कि इसका स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ऑफर 30 नवंबर यानी बुधवार को समाप्त होने जा रहा है. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 1 नवंबर, 2022 को अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष सावधि जमा कार्यक्रम पेश किया गया था. करीब 8.00 फीसदी की ब्याज दर के साथ एक विशेष 999-दिवसीय एफडी लॉन्च करने के साथ ही बैंक ने ब्याज दरों को भी समायोजित किया. इस ऑफर के तहत बुजुर्ग व्यक्ति विशेष एफडी पर 8.50 फीसदी की ब्याज दर के पात्र होंगे. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इस बात का जिक्र किया है कि 999 दिनों के लिए 8.00 फीसदी की विशेष एफडी दर 30 नवंबर 2022 तक उपलब्ध होगी.

क्या है ब्याज दर

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 1 नवंबर से प्रभावी विशेष ऑफर के तहत बैंक 7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 4.00 फीसदी की ब्याज दर और 15 दिनों से 59 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 4.50 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित की गई है. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 60 दिनों से 90 दिनों और 91 दिनों से 182 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.00 फीसदी और 5.25 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करेगा. इसी प्रकार, 183 दिनों से 1 साल की अवधि में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 5.50 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी और 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल से कम की अवधि में परिपक्व होने पर 6.60 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी.

वहीं, 2 साल से 998 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25 फीसदी की ब्याज दर का भुगतान कर रहा है और 999 (2 साल 8 महीने और 26 दिन) में परिपक्व होने पर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.00 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा. इसके अलावा, 1000 दिनों और तीन साल के बीच की परिपक्वता वाली जमाओं पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि तीन साल से पांच साल के बीच की परिपक्वता वाली जमाओं पर 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. पांच से दस साल के बीच की मैच्योरिटी वाली एफडी पर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5.25 फीसदी की ब्याज दर प्रदान कर रहा है.

क्या है बैंक की स्थिति

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रकार की ब्याज दरें नए और नवीकृत रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट दोनों पर लागू हैं. ब्याज दरें निवासी आवर्ती जमा पर भी लागू होती हैं. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 91.63 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे के विपरीत वित्त वर्ष 2022-23 में 57.58 करोड़ रुपये बताया गया है. सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में कुल परिचालन आय पिछले वर्ष की समान तिमाही में वार्षिक आधार पर 430.63 करोड़ रुपये से 59.81 फीसदी बढ़कर 688.19 करोड़ रुपये हो गई.

Also Read: बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर 20 बीपीएस तक बढ़ी अब 7.60% प्रति वर्ष तक कमाएं
बैंक की क्या हैं सेवाएं

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की 31 मार्च, 2022 तक 575 बैंकिंग शाखाएं थीं, जो 21 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली थीं. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक आरटीजीएस, एनईएफटी, सीटीएस, एजेंट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, सुरक्षित जमा लॉकर, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक-अनुकूल सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली कुछ अनूठी सेवाओं में डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाएं, शाखाओं में मुफ्त वीडियो कॉलिंग और हृदय जमा योजना शामिल हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola