ePaper

SIP Formula से करोड़पति बनने के 5 आसान तरीके, जानिए पूरी प्लानिंग

Updated at : 18 Jun 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
SIP Formula

SIP Formula

SIP Formula: अगर आप भी यह सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए लाखों-करोड़ों की मोटी रकम चाहिए, तो यह खबर आपके लिए है. सही प्लानिंग, अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग के दम पर कोई भी सामान्य निवेशक बड़ी पूंजी बना सकता है. SIP (Systematic Investment Plan) यानी हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर के आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं.

विज्ञापन

SIP Formula: आज के दौर में करोड़पति बनने का सपना हर निवेशक देखता है. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए बहुत बड़ी रकम या जोखिम उठानी पड़ेगी. जबकि सच्चाई यह है कि अगर आप अनुशासित तरीके से SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करते हैं और सही प्लानिंग के साथ थोड़ा धैर्य रखते हैं तो यह सपना बड़ी आसानी से पूरा किया जा सकता है. राजनीश मेहण (Executive Director, Chief Investment Strategist) के मुताबिक, कुछ आसान कॉम्बिनेशन से निवेशक ₹1 करोड़ या उससे अधिक की रकम चुपचाप बना रहे हैं. अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करें और एक बार में ₹6 लाख लम्पसम निवेश करें तो 15 साल में आपका निवेश ₹1.04 करोड़ तक पहुंच सकता है.

10,000 रुपये की SIP + 6 लाख लम्पसम: अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते हैं और ₹6 लाख एकमुश्त लगाते हैं तो 15 साल में यह रकम ₹1.04 करोड़ हो जाती है. यानी, एक छोटे स्तर से शुरुआत कर के भी आप करोड़पति बन सकते हैं.

15,000 रुपये की SIP + 8 लाख लम्पसम: ₹15,000 प्रति माह की SIP और ₹8 लाख लम्पसम निवेश को 20 साल तक जारी रखें, तो यह ₹2.63 करोड़ तक का फंड तैयार कर सकता है.

20,000 रुपये की SIP + 10 लाख लम्पसम: ₹20,000 की मासिक SIP के साथ ₹10 लाख का एकमुश्त निवेश करें, तो 20 साल बाद आपके पास ₹4 करोड़ से ज्यादा की पूंजी हो सकती है.

25,000 रुपये की SIP (5% सालाना बढ़ोतरी के साथ): अगर आप ₹25,000 प्रति माह SIP करते हैं और हर साल उसमें 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 25 साल में यह निवेश ₹7.15 करोड़ के करीब पहुंच सकता है.

35,000 रुपये की SIP (5% सालाना बढ़ोतरी के साथ): अगर आपकी आय थोड़ी अच्छी है और आप ₹35,000 SIP में डाल सकते हैं, तो 5% सालाना वृद्धि के साथ 25 साल में यह रकम ₹10.02 करोड़ तक हो सकती है.

कैसे काम करता है SIP Formula मैजिक

यह सब कंपाउंडिंग के कमाल से संभव है. 13% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) की दर से जब निवेश को समय के साथ बढ़ने दिया जाता है तो वह exponential ग्रोथ दिखाता है. अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो आज ही SIP शुरू करें। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना बेहतर कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा.

Also Read: सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा, टिकट बुक करने से पहले समझ लें नियम

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola