SIP Bumper Return: 5500 से बन सकता है 1 करोड़ रुपये, यह है SIP का कैलकुलेशन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2024 3:09 PM
SIP Bumper Return: हर महीने 5500 रुपये जमा करने पर मिलेगा एक करोड़ रुपये
SIP Bumper Return: एसआईपी निवेश में हाल के दिनों में लोगों का रुझान काफी बढ़ा है. एसआईपी में एक निश्चित रकम लगाकर करोड़ रुपये भी बड़े आराम से कमाया जा सकता है.
SIP Bumper Return: हाल के दिनों में आम लोगों का रुझान एसआईकी की ओर काफी हुआ है. अपनी कमाई का कुछ हिस्सा लोग अच्छी रिटर्न के लिए एसआईपी में पैसा लगा रहे हैं. बता दें, एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के तहत निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. एसआईपी में एक निश्चित रकम लगाकर करोड़ रूपये भी बड़े आराम से कमाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपने इनकम से करोड़ रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको एसआईपी का बहुत खास कैलकुलेशन समझाने वाले हैं. एसआईपी का यह कैलकुलेशन आपनी बचत की दिशा बदल सकता है. और आप भी इसके फायदे जानकर एसआईपी करने के बारे में सोचने लगेंगे. आइए, जानते हैं एसआईपी के कैलकुलेशन के बारे में.
एसआईपी कैलकुलेटर कैसे करता है काम
एसआईपी कैलकुलेटर के जरिए बड़ी आसानी से निवेशक अपने निवेश का हिसाब कर सकते हैं. यह निवेशकों को SIP के तहत म्यूचुअल फंड निवेश में मिलने वाले रिटर्न का गणित समझा देता है. हालांकि शेयर में निवेश की तरह म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम के अधीन होता है. वास्तविक रिटर्न कैलकुलेटर रिटर्न की अपेक्षा ज्यादा या कम हो सकता है. क्योंकि म्यूचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न भी बाजार के अधीन होता है. हालांकि आम तौर इसका कैलकुलेश बहुत हद तक सही होता है.
5500 रुपये कैसे बनेंगे एक करोड़
अगर आप एसआईपी के जरिए किसी म्यूचुअल फंड निवेश करते हैं. आप हर महीने 5500 रुपये जमा करते हैं. और लगातार 22 सालों तक निवेश करते हैं. इस अवधि में आपको सालाना 15 फीसदी से 20 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. ये बैंकों के बचत खाते में जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज से चार गुणा से अधिक हो सकता है. ऐसे में अगर आपने लगातार 22 साल तक 5500 रुपये जमा करेंगे, तो आपके फंड में करीब साढ़े 14 लाख रुपये जमा हो जाएगा. इस पर आपको करीब 99.36 लाख से अधिक का रिटर्न मिलेगा. अब इन दोनों को जोड़ने पर 22 सालों की अवधि में कराब 1 रोड़ 14 लाख रुपये के आसपास हो जाएगा.
UP News : अब ढाबा-रेस्टोरेंट संचालकों को दुकान के आगे लिखना होगा मालिक का नाम, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










