Shadowfax Tech IPO GMP: आखिरी दिन 1.68 गुना सब्सक्रिप्शन, क्या 28 जनवरी को होगी दमदार लिस्टिंग?

Updated at : 22 Jan 2026 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Shadowfax Tech IPO GMP

शैडोफैक्स आईपीओ के आखिरी दिन दिखा निवेशकों का जबरदस्त क्रेज.

Shadowfax Tech IPO GMP: शैडोफैक्स टेक आईपीओ के आखिरी दिन निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जानिए ब्रोकरेज की राय और ग्रे मार्केट का ताजा हाल क्या है.

विज्ञापन

Shadowfax Tech IPO GMP: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपने शैडोफैक्स का नाम जरूर सुना होगा. फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के पार्सल आपके घर तक पहुंचाने वाली यह कंपनी अब शेयर बाजार में कदम रख रही है. इसके IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) का आज आखिरी दिन था और इन्वेस्टर्स के बीच इसे लेकर काफी हलचल देखने को मिली. गुरुवार दोपहर तक यह IPO लगभग 1.68 गुना भरा जा चुका है. मजे की बात यह है कि आम लोगों (Retail Investors) और बड़े संस्थागत खरीदारों (QIBs) ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है, जहां इनका कोटा 2.02 और 2.13 गुना सब्सक्राइब हुआ. हालांकि, बड़े इन्वेस्टर्स (NIIs) की तरफ से अभी थोड़ा सुस्त रिस्पॉन्स मिला है.

कितने पैसे लगाने होंगे और क्या है कंपनी की वैल्यू?

शेयर बाजार में कदम रखने के लिए कंपनी ने 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. अगर इस IPO के साइज की बात करें, तो कंपनी 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसमें से 1,000 करोड़ रुपये कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी, जबकि बाकी के 1,000 करोड़ रुपये पुराने इन्वेस्टर्स के पास जाएंगे. इस IPO के जरिए कंपनी की कुल वैल्यू 7,100 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस कंपनी के पीछे फ्लिपकार्ट और नोकिया जैसे बड़े नाम खड़े हैं. शैडोफैक्स सिर्फ सामान ही नहीं पहुंचाती है, बल्कि यह क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी की दुनिया में भी एक बड़ा नाम बन चुकी है.

ग्रे मार्केट का क्या हाल है और ब्रोकरेज की क्या राय है?

अगर आप लिस्टिंग वाले दिन ही ज्यादा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल ग्रे मार्केट (GMP) से बहुत बड़े संकेत नहीं मिल रहे हैं. जानकारों के मुताबिक, इसका GMP अभी सिर्फ 1% के आसपास चल रहा है, जिसका मतलब है कि शेयर अपनी तय कीमत से सिर्फ 1-2 रुपये ऊपर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, चोला सिक्योरिटीज और वेंचुरा जैसी ब्रोकरेज फर्म्स ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी धीरे-धीरे अपनी निर्भरता बड़े क्लाइंट्स जैसे मीशो से कम कर रही है और खुद का D2C (डायरेक्ट टू कस्टमर) बिजनेस तेजी से बढ़ा रही है, जो भविष्य के लिए एक अच्छा साइन है.

आगे का प्लान क्या है और कब होगी लिस्टिंग?

कंपनी इस पैसे से अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है. वे नए वेयरहाउस खोलेंगे, अपनी टेक्नोलॉजी को और एडवांस बनाएंगे और मार्केटिंग पर भी काफी पैसा खर्च करने वाले है. अगर आपने भी इस IPO में पैसे लगाए हैं या लगाने की सोच रहे हैं, तो ये डेट्स नोट कर लीजिए. शेयरों का अलॉटमेंट 23 जनवरी को होने की संभावना है, और 28 जनवरी को यह कंपनी शेयर बाजार (NSE/BSE) पर लिस्ट हो जाएगी. यह उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है जो भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भरोसा करते हैं.

ये भी पढ़ें: BOI के Q3 Results ने उड़ाए सबके होश, जानें पुरानी गलतियों को सुधार कर आखिर बैंक ने अपनी तिजोरी कैसे भरी?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola