शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन बाजार तेज, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया जोर

शरुआती कारोबार में शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत. फाइल फोटो
Stock Market: अमेरिका के डाऊ जोस सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ. वहीं, जापान के निक्केई ने गिरावट के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला.
Stock Market: चुनावी अनिश्चितता और मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में चालू हफ्ते में लगातार दूसरे दिन एक बार फिर रेस हो गया. बाजार को मजबूती देने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने जोर लगा दिया है. बीएसई सेंसेक्स 194.9 अंक चढ़कर 75,585.40 अंक पर खुला. सोमवार को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 19.89 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 75,390 अंक के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी ने भी जोर लगाते हुए 59.95 अंक की बढ़त के साथ 22,992.40 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की. एनएसई निफ्टी 24.65 अंक या 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 22,932.4 अंक गिरकर बंद हुआ.
मजबूत और नरम रहने वाले शेयर
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने मजबूती के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. वहीं, मारुति, एयरटेल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, हीरो मोटोकॉर्प और आयशर मोटर्स के शेयरों में नरमी का रुख देखा गया.
भारतपे और फोनपे ने आपस में सुलटाया ‘पे-पे’ का विवाद, लंबे अरसे से फंसा था पेंच
दूसरे शेयर बाजारों का हाल
दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अमेरिका के डाऊ जोस सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ. वहीं, जापान के निक्केई ने गिरावट के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला. तेल बाजार में अमेरिकी क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 78.93 डॉलर प्रति बैरल पर खुला. वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 83.26 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना ने 59 रुपये की बढ़त के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.
तीन दिन की कमजोरी के बाद फिर ‘बमका’ सोना, चांदी ने लगाई हजारी छलांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










