SBI के ग्राहक कृपया सावधान हो जाएं! शनिवार की रात में 2 घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करेंगी बैंकिंग सर्विसेज, जानिए क्यों?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jul 2021 7:08 PM
SBI Services : एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से बैंक के ग्राहकों को जानकारी दी है कि शनिवार की देर रात करीब 3 बजकर 25 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 50 तक उसकी डिजिटल सेवाएं बाधित रहेंगी यानी बैंक की सेवाएं 4 जुलाई को 3.25 AM से लेकर 5.50 AM तक बाधित रहेंगे. यानी इस समय तक बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा.
SBI Services : अगर आप देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं, तो आप जरा सावधान हो जाएं. इसका कारण यह है कि शनिवार को देर रात को 2 घंटे से अधिक समय के लिए एसबीआई की कुछ बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. बैंक ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है.
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से बैंक के ग्राहकों को जानकारी दी है कि शनिवार की देर रात करीब 3 बजकर 25 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 50 तक उसकी डिजिटल सेवाएं बाधित रहेंगी यानी बैंक की सेवाएं 4 जुलाई को 3.25 AM से लेकर 5.50 AM तक बाधित रहेंगे. यानी इस समय तक बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा.
एसबीआई ने बताया कि इन दो घंटों के दौरान उसकी इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज के साथ ही मोबाइल बैंकिंग में योनो, योनो लाइट और यूपीआई एप पर भी किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया जा सकेगा. बता दें कि ऐसा पहली दफा नहीं है, जब एसबीआई की बैंकिंग सर्विसेज बाधित होंगी. इसके पहले, 13 और 20 जून को भी बैंक ने अपनी सेवाओं को चार-चार घंटे के लिए बंद किया था.
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि डिजिटल और इंटरनेट समेत जरूरी सेवाओं के मेंटनेंस के लिए इन सेवाओं को कुछ देर के लिए बंद किया जा रहा है. बैंक ने कहा कि ग्राहकों से उम्मीद की जा रही है कि वे बैंक के इस काम में उसका सहयोग करेंगे.
Also Read: फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वालों के लिए जरूरी खबर, RBI ने बदल दिये FD से जुड़े ये नियम, आप भी जानें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










