ePaper

एसबीआई ने कर्जदारों को दिया झटका : एमसीएलआर में की बढ़ोतरी, होम लोन की ईएमआई हुई महंगी

Updated at : 16 May 2022 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई ने कर्जदारों को दिया झटका : एमसीएलआर में की बढ़ोतरी, होम लोन की ईएमआई हुई महंगी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस कदम से लोन लेने वालों के लिए ईएमआई बढ़ेगी. देश के सबसे बड़े बैंक ने एक महीने में दूसरी बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है और दोनों बार मिलाकर अब तक 0.2 फीसदी की की गई है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आपने होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन ले रखी है, तो आप एक करारा झटका सहने के लिए तैयार हो जाइए. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से अभी हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद देश में सबसे बड़े कर्जदाता बैंक एसबीआई ने सोमवार को लोन की ईएमआई यानी मासिक किस्त में इजाफा करने का फैसला किया है. दरअसल, एसबीआई ने अपनी सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

एक महीने में दूसरी बार ईएमआई हुई महंगी

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस कदम से लोन लेने वालों के लिए ईएमआई बढ़ेगी. देश के सबसे बड़े बैंक ने एक महीने में दूसरी बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है और दोनों बार मिलाकर अब तक 0.2 फीसदी की की गई है.

एमसीएलआर पर कर्ज लेने वालों की बढ़ेगी ईएमआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से इस महीने की शुरुआत में रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद एसबीआई ने लोन की ईएमआई में यह बढ़ोतरी की है. एसबीआई द्वारा उधार दर में संशोधन के बाद अनुमान है कि आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी ऐसा करेंगे. इस वृद्धि के साथ उन ग्राहकों की ईएमआई बढ़ जाएगी, जिन्होंने एमसीएलआर पर कर्ज लिया है. हालांकि, अन्य मानकों से जुड़े कर्ज की ईएमआई नहीं बढ़ेगी.

Also Read: अप्रैल तक लोन की ईएमआई नहीं होगा सस्ता, आरबीआई रेपो रेट में फिलहाल नहीं करेगा कोई बदलाव

एमसीएलआर बढ़कर 7.20 फीसदी

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, संशोधित एमसीएलआर रेट 15 मई से प्रभावी है. इस संशोधन के बाद एक साल की एमसीएलआर 7.10 फीसदी से बढ़कर 7.20 फीसदी हो गई है. ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं. एक रात, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 0.10 फीसदी बढ़कर 6.85 फीसदी हो गई, जबकि छह महीने की एमसीएलआर बढ़कर 7.15 फीसदी हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola