SBI की YONO और ATM समेत ऑनलाइन सेवाएं रविवार को नहीं करेंगी काम, बढ़ सकती है आपकी परेशानी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jun 2020 9:25 PM

विज्ञापन

अगर आप एसबीआई (SBI) खाताधारक हैं और आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, तो कृपया ध्यान दें. आगामी 21 जून यानी रविवार को बैंक की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रह सकती हैं. इस लिहाज से अगर आपको बहुत जरूरी कोई काम निपटाना हो, तो बिना किसी देर के आप इसे जल्द ही निपटा लें. कहीं ऐसा न हो कि आपको छुट्टी वाले दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंक ने गुरुवार को ही इस बाबत माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स ट्विटर पर इस बात की जानकारी दे दी है.

Also Read: SBI YONO से अब सेविंग अकाउंट खोलना हुआ आसान, जानिए कैसे करें इस्तेमाल…?

बैंक ने अपने खाताधारकों से इस बात की अपील की है कि ऑनलाइन सेवाओं के बंद होने की वजह से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए खाताधारक पूर्व सूचना के आधार पर अपना प्लान तैयार कर लें. एक प्रकार से बैंक ने अपने खाताधारकों को इस बात की पहले ही जानकारी दे दी है कि अवकाश वाले दिन रविवार को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए बचाकर न रखें.

इससे पहले, 13 और 14 जून को भी देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बाधित थीं. इसके चलते खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. रविवार को भी बैंक की ऑनलाइन सेवाएं बंद होने की वजह से खाताधारकों को पेटीएम, यूपीआई, योनो एसबीआई एप, एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों के जरिए खातों में बैलेंस की जानकारी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola