SBI Mutual Funds: 10 सालों में शानदार रिटर्न देने वाली SBI की टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें

SBI Mutual Fund
SBI Mutual Funds की 5 योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें हाई रेटिंग मिली हुई है और जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों के पैसों को चार गुना या उससे भी अधिक बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं वे 5 बेहतरीन योजनाएं कौन-सी हैं.
SBI Mutual Funds: भारतीय स्टेट बैंक की एक सहयोगी इकाई, एसबीआई म्यूचुअल फंड, देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 31 दिसंबर 2024 तक इसका कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका था. चाहे लॉन्ग टर्म निवेश हो या शॉर्ट टर्म, एसबीआई म्यूचुअल फंड की कई योजनाएं टॉप परफॉर्मिंग स्कीम्स की सूची में शामिल रही हैं. खास बात यह है कि इनमें से 5 योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें हाई रेटिंग मिली हुई है और जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों के पैसों को चार गुना या उससे भी अधिक बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं वे 5 बेहतरीन योजनाएं कौन-सी हैं.
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
इस फंड ने बीते 10 वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है. लंपसम निवेश पर इसने औसतन 16.13% का वार्षिक रिटर्न दिया है, जबकि SIP निवेश पर 18.62% का एनुअलाइज्ड रिटर्न मिला है. वैल्यू रिसर्च ने इस योजना को 4-स्टार रेटिंग दी है, जो इसके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाती है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹4,872 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.96%
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
लंपसम निवेश पर इस फंड ने सालाना औसतन 16.56% रिटर्न दिया है, जबकि SIP के जरिए निवेश करने पर 19.48% का एनुअलाइज्ड रिटर्न मिला है. इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹44,069 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.64%
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड
लंपसम निवेश पर इस फंड ने सालाना औसतन 16.56% रिटर्न दिया है, जबकि SIP के जरिए निवेश करने पर 19.48% का एनुअलाइज्ड रिटर्न मिला है. इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹44,069 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.64%
एसबीआई कंजम्पशन अपॉर्च्युनिटीज फंड
इस फंड ने लंपसम निवेश पर सालाना 16.69% और SIP पर 17.66% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. इसे वैल्यू रिसर्च द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गई है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹3,028 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.94%
एसबीआई बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड
इस योजना को वैल्यू रिसर्च की ओर से 4-स्टार रेटिंग प्राप्त है. इसने लंपसम निवेश पर 16.78% और SIP के जरिए 17% का वार्षिक रिटर्न दिया है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹7,650 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.76%
एसबीआई स्मॉलकैप फंड
इस योजना को वैल्यू रिसर्च ने 3-स्टार रेटिंग दी है. इसने बीते 10 वर्षों में लंपसम निवेश पर 19.67% और SIP पर 19.69% का सालाना रिटर्न दिया है. AUM (30 अप्रैल 2025): ₹31,790 करोड़ और एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.72%
(इस खबर को साक्षी सिन्हा ने तैयार किया है. वे प्रभात खबर के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)
Also Read: अब पासपोर्ट में भी लगेगी चिप, जानिए क्या है ई-पासपोर्ट और कैसे बनवाएं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




