Salary in Qatar: कतर में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? सैलरी सुनकर नींद उड़ जाएगी

Salary in Qatar
Salary in Qatar: भारत में नौकरी करते हुए अगर वेतन कम लगता है, तो लोग विदेश जाने का विचार करते हैं. कुवैत की तरह, कतर में भी उच्च कमाई का आकर्षण है, लेकिन वहां काम की कठिनाई और जीवनशैली अलग होती है, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है.
Salary in Qatar : भारत में नौकरी करते हुए अगर किसी को यह लगता है कि मेहनत के मुताबिक वेतन नहीं मिल रहा, तो वह विदेश जाने के बारे में सोचता है. इसी सिलसिले में, हमने कल कुवैत में 10 हजार की कमाई का हिसाब बताया था, कि भारत में वो कितनी होगी. उसी कड़ी में आज हम बात करेंगे कि कतर जैसी जगहों पर काम करने का ख्याल बहुत से लोगों के मन में आता है. तो कतर में 10 हजार की कमाई का भारत में क्या वैल्यू होगा. यहां भी कुवैती दिनार की तरह कतर रियाल भारतीयों के लिए आकर्षण का कारण है, लेकिन इसके साथ ही यहां काम करने का तरीका और लाइफस्टाइल भी अलग है.
कतर की करेंसी का गणित

कतर की करेंसी कतर रियाल (Qatar Riyal – QAR) का एक महत्वपूर्ण स्थान है. 1 कतर रियाल (QAR) की वर्तमान में वैल्यू लगभग ₹23.61 रुपये है (अप्रैल 2025 के अनुसार). अगर कोई वहां 10,000 कतर रियाल कमा रहा है, तो भारत में उसकी वैल्यू इस तरह होगी 10,000 QAR × ₹23.61 = ₹2,36,100 रुपये. अब सोचिए, कतर में 2.5 लाख रुपये महीने की कमाई कितनी बड़ी बात होगी! ये रकम सुनकर हर किसी का मन ललचाएगा. लेकिन, जैसे कुवैत की कमाई के साथ संघर्ष की कहानी है, वैसे ही कतर की कमाई में भी चुनौती है.
कमाई के पीछे की मेहनत
कतर में गर्मी का मौसम कुवैत से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वहां पर भी ज्यादातर लोग मैन्युअल काम, ड्राइविंग, कंस्ट्रक्शन और अन्य ऐसे श्रमिक कार्य करते हैं, जिन्हें घंटे भर धूप में काम करना पड़ता है. साथ ही, जीवन यापन के खर्चे, वीजा शुल्क, टिकट, और एजेंट की फीस जैसी अतिरिक्त चुनौतियां भी हैं.
क्यों लोग जाते हैं कतर?
भारत में बहुत से लोग मानते हैं कि विदेश में काम करके अपने परिवार का भला किया जा सकता है. बच्चों की अच्छी शिक्षा, खुद का घर, और भविष्य की स्थिरता की उम्मीद में लोग कतर जैसे देशों में काम करने के लिए जाते हैं. कतर में काम करने से कुछ हद तक ये सपने पूरे हो सकते हैं, बशर्ते कि सही जगह पर नौकरी हो और जीवनशैली का ध्यान रखा जाए.
Also Read: Salary in Kuwait: कुवैत में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब सुनकर नींद उड़ जाएगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




