Salary in Kuwait: कुवैत में 10 हजार की कमाई मतलब इंडिया में कितने? हिसाब सुनकर नींद उड़ जाएगी

Salary in Kuwait: कुवैत की करेंसी Kuwaiti Dinar (KWD) को दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी में गिना जाता है. अभी (अप्रैल 2025) में 1 कुवैती दिनार = लगभग ₹280.95 रुपये के आसपास है. यानी अगर कोई वहां 10,000 KWD कमा रहा है, तो भारत में उसकी कीमत कुछ ऐसे होगी. 10,000 KWD x ₹280.95 = ₹2809475.42 रुपये (लगभग)

Salary in Kuwait: भारत में प्राइवेट नौकरी करने वालों की सैलरी को लेकर अक्सर ये कहा जाता है “काम ज्यादा, पैसे कम.” ऊपर से महंगाई का ऐसा आलम कि जितना कमाओ, महीने के आखिर तक सब खत्म. ऐसे में विदेश जाकर कमाने का आइडिया लोगों को खींचता है. खाड़ी देश जैसे कुवैत, सऊदी, ओमान, कतर – यहां लाखों भारतीय पहले से ही काम कर रहे हैं. अब बात करें कुवैत की – अगर कोई वहां 10,000 कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar – KWD) कमा रहा है, तो इंडिया में उसका क्या वैल्यू होगा?

करेंसी का हिसाब-किताब

कुवैत की करेंसी Kuwaiti Dinar (KWD) को दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी में गिना जाता है. अभी (अप्रैल 2025) में 1 कुवैती दिनार = लगभग ₹280.95 रुपये के आसपास है. यानी अगर कोई वहां 10,000 KWD कमा रहा है, तो भारत में उसकी कीमत कुछ ऐसे होगी. 10,000 KWD x ₹280.95 = ₹2809475.42 रुपये (लगभग)

गूगल स्क्रीनशॉट

अब सोचिए, भारत में कोई बंदा महीने में 28 लाख रुपये कमा रहा हो! ये रकम सुनकर मोहल्ले के लड़कों की आंखें तो वैसे ही चमक जाएंगी जैसे दीपावली की रात में बिजली की लाइटें.

लेकिन कमाई के पीछे की सच्चाई

अब ये तो हो गई आंकड़ों की बात. लेकिन सच्चाई ये है कि ये 10,000 दिनार कमाने के लिए मेहनत भी 10,000 गुनी लगती है. कुवैत में मौसम बेहद गर्म होता है, और बहुत सारे लोग जो मैन्युअल लेबर, ड्राइवर या कंस्ट्रक्शन वर्क करते हैं, उन्हें घंटों धूप में काम करना पड़ता है. और रहने के खर्च, वीज़ा, टिकट, एजेंट की फीस – ये सब अलग टेंशन है.

फिर भी लोग क्यों जाते हैं?

क्योंकि भारत में स्किल होने के बाद भी कमाई नहीं होती. गांव-कस्बों से लेकर शहरों तक के लोग मानते हैं कि विदेश में काम करके घर बना सकते हैं, बच्चों की पढ़ाई ठीक से करवा सकते हैं और एक अच्छी ज़िंदगी जी सकते हैं. और ये उम्मीद ही उन्हें रुकने नहीं देती.

विदेश कमाना आसान नहीं, लेकिन अगर प्लानिंग सही हो और जॉब भी ठीक मिले, तो कुवैत में 10,000 दिनार कमाने का मतलब भारत में लाखों की कमाई है. बस सोच समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है.

Also Read: चार साल में सबसे सस्ता कच्चा तेल, सरकार ने नहीं घटाए दाम, पेट्रोल पर अब भी ₹22 प्रति लीटर टैक्स वसूली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >