ePaper

SAIL ने झारखंड समेत चार राज्यों को COVID-19 से मुकाबले के लिए दिये 1-1 करोड़ रुपये

Updated at : 27 Apr 2020 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
SAIL ने झारखंड समेत चार राज्यों को COVID-19 से मुकाबले के लिए दिये 1-1 करोड़ रुपये

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात से निपटने के प्रयासों में सहयोग का विस्तार करते हुए चार राज्य झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक करोड़ रुपये का योगदान किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात से निपटने के प्रयासों में सहयोग का विस्तार करते हुए चार राज्य झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक करोड़ रुपये का योगदान किया है. सरकारी क्षेत्र की इस कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. इन राज्यों में सेल के 5 एकीकृत इस्पात संयंत्र झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र, ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र और पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर एवं इस्को इस्पात संयंत्र स्थित हैं.

Also Read: सेल ने झालसा को दिया 2000 मास्क

कंपनी ने कहा है कि उसने इन चार राज्यों में से हर राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक करोड़ रुपये की राशि का योगदान किया है. सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि सेल ने इस देशव्यापी संकट की घड़ी में आगे बढ़कर पहल करते हुए उन 4 राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक करोड़ रुपये की राशि का सहयोग करने का निश्चय किया है, जिन राज्यों में हमारे एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थित हैं. यह राशि सेल द्वारा पीएम केयर्स फंड में 30 करोड़ रुपये के साथ ही सेल कार्मिकों के एक दिन का वेतन (जो करीब 9 करोड़ रुपये के बराबर होगा) के योगदान के अलावा है.

सेल ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी अभियान में भागीदारी के साथ बचाव के ज़रूरी कदम उठाए हैं. सेल ने अपने संयंत्र और इकाइयों के अस्पतालों और आसपास क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगभग 300 आइसोलेशन बेड और लगभग 600 क्वारंटाइन सुविधाएं स्थापित की हैं.

सेल ने अपने राउरकेला इस्पात संयंत्र के जनरल अस्पताल में एक कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला और बोकारो संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल में इस संक्रामक रोग से पीड़ित रोगियों के लिए पूरी तरह समर्पित देखभाल केंद्र स्थापित किया है. कंपनी ने ओडिशा सरकार को पांच वेंटिलेटर सौंपे हैं. सेल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कंपनी के हिमाचल प्रदेश में स्थित कन्द्रोड़ी और उत्तर प्रदेश में जगदीशपुर स्टील प्रोसेसिंग यूनिट समेत देश भर में स्थित संयंत्रों और इकाइयों में व्यापक स्तर पर अन्नदान किया है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola