सचिन पायलट का 'किसान लंच' खूब बटोर रहा सुर्खियां, आखिर ये माजरा क्या है?
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 16 Feb 2023 7:42 AM
अब दिल्ली में सचिन पायलट द्वारा मीडिया के बड़े लोगों 'किसान लंच' पर आमंत्रित की लजीज व्यंजन परोसने वाली खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि सचिन पायलट ने किसी खास सियासी मकसद को साधने के लिए मीडिया के बड़े लोगों को 'किसान लंच' पर आमंत्रित किया है.
नई दिल्ली : यूं तो राजस्थान किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में ही रहता है. लेकिन, विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, राजस्थान की छोटी सी खबर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार सोशल मीडिया से लेकर पूरे देश में यह ‘किसान लंच’ को लेकर काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल ‘किसान लंच’ को लेकर लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह है क्या बला, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है.
बता दें कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट की परंपरा का निर्वहन करते हुए मीडिया के अपने दोस्तों को अभी हाल के दिनों में प्रीतिभोज पर आमंत्रित किया था, जिसका नाम ‘किसान लंच’ दिया गया था. अब सचिन पायलट का यह किसान लंच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मीडिया की खबरों की मानें, तो ‘किसान लंच’ की शुरुआत सचिन पायलट के पिता राजेश ने की थी. राजेश पायलट राजस्थान के खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों के साथ अपनी निकटता बनाए रहने के लिए ‘किसान लंच’ दिया करते थे. अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सचिन पायलट ने भी हर साल ‘किसान लंच’ का आयोजन किया है. हाल ही में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में मीडिया के बड़े चेहरों को लंच पर आमंत्रित किया था.
सबसे बड़ी बात यह है कि सचिन पायलट के इस ‘किसान लंच’ में पौष्टिकता से भरपूर मिलेट्स (बाजरे) के लजीज व्यंजन मीडिया के बड़े लोगों को परोसा गया था. यह वही मिलेट है, जिसे वैश्विक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई महीनों से प्रयास कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भारत की ओर से मिलेट समारोह का आयोजन किया गया. सचिन पायलट के ‘किसान लंच’ में फार्म फ्रेश आइटम, गाजर, अमरूद, बेर, मूली, लाल-हरी मिर्च और लहसून मिली चटनी, मक्खन से चुपड़ी हुईं बाजरे की रोटियां और गुड़ परोसे गए थे.
Also Read: Rajasthan Politics: सचिन पायलट का BJP पर वार, कहा- एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनेगी कांग्रेस की सरकार
अब दिल्ली में सचिन पायलट द्वारा मीडिया के बड़े लोगों ‘किसान लंच’ पर आमंत्रित की लजीज व्यंजन परोसने वाली खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि सचिन पायलट ने किसी खास सियासी मकसद को साधने के लिए मीडिया के बड़े लोगों को ‘किसान लंच’ पर आमंत्रित किया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग ‘किसान लंच’ को लेकर तारीफ कर रहे हैं, तो कोई इसे सियासी चश्मे से देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










