Rule Changes From November: आधार, बैंक नॉमिनेशन, म्यूचुअल फंड के साथ इन चीजों से जुड़े नियम बदले, जानिये डिटेल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Nov 2025 12:26 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Rule Changes From November: आज 1 नवंबर से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गये हैं. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. दरअसल, आधार, बैंक नॉमिनेशन, म्यूचुअल फंड के साथ कई चीजों से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिये गए हैं.

विज्ञापन

Rule Changes From November: आज से नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में आधार, बैंक नॉमिनेशन, म्यूचुअल फंड के साथ कई ऐसी चीजें हैं, जिसके नियम में बदलाव कर दिये गए हैं. देशभर में हुए इस बदलाव का असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. दरअसल, फाइनेंशियल लेन-देन पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

देशभर में बदले ये नियम-

  1. फ्री आधार कार्ड अपडेट- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से बच्चों के बायोमेट्रिक आधार अपडेट के लिए लगने वाली 125 रुपये की फीस को माफ कर दिया गया है. यह सुविधा एक साल तक के लिये मिल सकेगी. हालांकि, बड़ों के नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट के लिये 75 रुपये लगेंगे जबकि बायोमेट्रिक चेंज के लिये 125 रुपये देना होगा.
  2. एलपीजी सिलेंडर के घटे दाम- कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट अपडेट कर दिए गए हैं. दिल्ली से पटना तक कॉमर्शियल (नीले) सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कमी की गई है. पिछले एक साल में इसकी कीमत 200 रुपये से ज्यादा घटी है. आज से देश के चारों बड़े शहरों में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम थोड़े घट गए हैं.
  3. म्यूचुअल फंड के बदले नियम- म्यूचुअल फंड से भी जुड़े नियम में बदलाव कर दिया गया है. जिसके मुताबिक, अब किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के अफसर, कर्मचारी या फिर पारिवारिक सदस्य को 15 लाख से ज्यादा का पेमेंट करते हैं तो इसके लिये पहले ही इससे जुड़ी जानकारी अनुपालन अधिकारी को देनी होगी.
  4. बैंक नॉमिनेशन रूल चेंज- बैंक से जुड़ा यह बदलाव बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, बैंक कस्टमर एक अकाउंट, लॉकर या सेफ कस्टडी आइटम के लिए 4 लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें यह भी सुविधा मिल सकेगी कि अपने प्रॉपर्टी का कितना हिस्सा उन्हें देना चाहते हैं, जिससे इमरजेंसी के दौरान आसानी से फंड तक उनकी पहुंच हो सकेगी.
  5. NPS से UPS में जाने के लिये बदलाव- NPS यानी कि नेशनल पेंशन सिस्टम से UPS यानी कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करने के लिये समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी गई है.
  6. SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नया नियम- एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिये बड़ा बदलाव है. दरअसल, कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव कर दिया गया है. अब MobiKwik या फिर CRED जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल फीस जैसे पेमेंट करने पर 1 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज पे करना होगा. साथ ही डिजिटल वॉलेट में 1000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट लोड करने पर 1 प्रतिशत तक चार्ज देना होगा. इसके अलावा 3.75 प्रतिशत का चार्ज अनसिक्योर्ड कार्ड पर भी देना पड़ेगा.

Also Read: LPG Price Today : LPG सिलेंडर हो गया सस्ता, महीने के पहले दिन राहत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola