ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक को गोल्डमैन सैक्स में मिला नौकरी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक को गोल्डमैन सैक्स में मिला नौकरी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Rishi Sunak Job Role: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार की नई भूमिका मिली है. वह अंशकालिक रूप से बैंक के ग्राहकों को वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर सलाह देंगे. उनकी सैलरी ‘द रिचमंड प्रोजेक्ट’ संस्था को दान की जाएगी.

विज्ञापन

Rishi Sunak Job Role: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रतिष्ठित वैश्विक (prestigious global) निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नई भूमिका संभाली है.जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अब वह पार्ट टाइम रूप से बैंक के ग्राहकों को वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर अपनी “विशेष दृष्टिकोण और अनुभव” के साथ मार्गदर्शन देंगे.

राजनीतिक जिम्मेदारी बरकरार

सुनक अभी भी यॉर्कशायर के रिचमंड और नॉर्थऑलर्टन क्षेत्र से कंजरवेटिव सांसद बने हुए हैं.वह पहले भी, 2000 की शुरुआत में, गोल्डमैन सैक्स में एनालिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं. गोल्डमैन सैक्स के चेयरमैन और सीईओ डेविड सोलोमन ने कहा, “हम ऋषि का फिर से स्वागत कर रहे हैं और उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाना हमारे लिए उत्साहजनक है.” सोलोमन ने यह भी बताया कि सुनक न केवल ग्राहकों को सलाह देंगे, बल्कि दुनिया भर में कंपनी के कर्मचारियों से जुड़कर सीखने और विकास की संस्कृति को मजबूत करेंगे.

वेतन जाएगा चैरिटी को (Rishi Sunak Job Role)

सुनक इस भूमिका से मिलने वाला वेतन “द रिचमंड प्रोजेक्ट” नामक संस्था को दान करेंगे, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ मिलकर इस साल की शुरुआत में शुरू किया था.यह संस्था पूरे ब्रिटेन में अंकगणितीय ज्ञान (numeracy) को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है.

इस नियम का पालन करना पड़ेगा सुनक को

पूर्व मंत्रियों को निजी कंपनियों में नौकरी करने से पहले अनुमति देने वाली संस्था Acoba (Advisory Committee on Business Appointments) ने सुनक की इस नियुक्ति को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है.सुनक किसी भी विदेशी सरकार या उनके सॉवरेन वेल्थ फंड को सलाह नहीं देंगे.उन ग्राहकों को मार्गदर्शन नहीं देंगे जिनसे प्रधानमंत्री रहते हुए उनका सीधा संपर्क रहा हो और न ही बैंक की ओर से यूके सरकार पर कोई लॉबिंग करेंगे.

सुनक का करियर प्रोफाइल

राजनीति में आने से पहले सुनक ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में लगभग 14 वर्षों तक काम किया.उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में 2000 में इंटर्नशिप शुरू की थी और 2001 से 2004 तक बतौर एनालिस्ट कार्य किया.इसके बाद उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म की सह-स्थापना भी की.

2015 में पहली बार सांसद चुने जाने के बाद, उन्होंने कोविड महामारी के समय बतौर वित्त मंत्री (चांसलर) प्रसिद्धि हासिल की थी.उनके फर्लो स्कीम जैसे आर्थिक राहत कदम काफी चर्चा में रहे.जुलाई 2022 में उनके इस्तीफे ने तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार को संकट में डाल दिया था.इसके बाद अक्टूबर 2022 में वे प्रधानमंत्री बने और जुलाई 2024 तक पद पर रहे.

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद से सुनक ने कई भूमिकाएं अपनाई हैं.उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावाटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित हूवर इंस्टीट्यूशन से जुड़कर निःशुल्क अकादमिक भूमिका निभाई है.हालांकि अप्रैल 2025 से अब तक वे तीन व्याख्यानों से 5 लाख पाउंड से अधिक की आय कर चुके हैं.

Also Read: भारत बंद के बीच शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, निवेशक भारत-ईयू डील पर नजरें टिकाए

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola