ePaper

रिलायंस दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

Updated at : 23 Jul 2020 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथा वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है .

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथा वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है .

शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है. इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है.

Also Read: फ्लिपकार्ट ने पेश किया नया डिजिटल बाजार ‘होलसेल’

इसके बाद क्रमश: एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को 2.82 प्रतिशत चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ. इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया.

कंपनी के हाल में जारी राइट्स इश्यू और अन्य शेयरों में अलग-अलग कारोबार हुआ. कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा. आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है.

रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है. यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है. एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है. चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है. शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8.14 लाख करोड़ रुपये है.

Posted By – pankaj Kumar pathak

विज्ञापन
PankajKumar Pathak

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola