ePaper

Coronavirus impact : अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा RBI

Updated at : 20 Mar 2020 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus impact : अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा RBI

कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे आर्थिक संकट की वजह से रिजर्व बैंक बाजार में स्थिरता बनाये रखने के मकसद से बॉन्ड की खरीद बिक्री (खुले बाजार की गतिविधियां-ओएमओ) के जरिये अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा.

विज्ञापन

मुंबई : कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे आर्थिक संकट की वजह से रिजर्व बैंक बाजार में स्थिरता बनाये रखने के मकसद से बॉन्ड की खरीद बिक्री (खुले बाजार की गतिविधियां-ओएमओ) के जरिये अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई खुली बाजार गतिविधियों के जरिये सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त की व्यवस्था करेगा. यह खरीद 30,000 करोड़ रुपये की होगी और दो किस्तों में जारी की जाएगी. यह खरीद 15,000-15,000 रुपये की इसी महीने में होगी.

बयान के अनुसार, नीलामी 24 मार्च और 30 मार्च को होगी. रिजर्व बैंक ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कुछ वित्तीय बाजारों में स्थिति अभी भी गंभीर और तंग बनी हुई है. इस प्रयास के जरिये यह सुनिश्चित करना है कि सभी बाजार खंड पर्याप्त नकदी और कारोबार के साथ सामान्य रूप से काम करें.

केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को खुले बाजार गतिविधियों के जरिये 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है. केंद्रीय बैंक 19 दिसंबर, 2022 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 6.84 फीसदी, 25 मई, 2025 को परिपक्व होने वालों पर 7.72 फीसदी, नौ जुलाई 2026 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 8.33 फीसदी और 14 जनवरी, 2029 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 7.26 फीसदी ब्याज देगा. इससे पहले, सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि नियामक के पास पर्याप्त नीतिगत उपाय हैं और वह अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निकालने के लिए जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाने को तैयार है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola