Ram Mandir Chief Priest Salary: कितनी मिलती है सैलरी राम मंदिर के पुजारी को, जानिए ट्रस्ट क्या-क्या देता है

Updated:
विज्ञापन

Ram Mandir

Ram Mandir Chief Priest Salary: राम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहित पांडे को हर महीने ₹32,900 की सैलरी मिलती है. उन्हें मुफ्त आवास, धार्मिक आयोजनों में भागीदारी और यात्रा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. वैदिक शिक्षा प्राप्त मोहित अब रामलला की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी निभा रहे हैं

विज्ञापन

Ram Mandir Chief Priest Salary: देशभर में रामनवमी की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है, लेकिन अयोध्या में उत्साह कुछ अलग ही है. आज भगवान श्रीराम का भव्य सूर्य तिलक होना है. ये वही अयोध्या है जहां 22 जनवरी 2024 को भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी.

बदल गए  मुख्य पुजारी, अब मोहित पांडे के जिम्मे पूजा-पाठ

मंदिर के पहले मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद अब यह जिम्मेदारी पंडित मोहित पांडेय को सौंपी गई है. मोहित पांडे अब रामलला की दैनिक पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पर्वों पर होने वाले आयोजनों की अगुवाई कर रहे हैं.

हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?

अब ज़रा जान लीजिए कि इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति को हर महीने कितनी तनख्वाह मिलती है: मुख्य पुजारी की सैलरी: ₹32,900 प्रति माहसहायक पुजारियों की सैलरी: ₹31,000 प्रति माह. कुछ वक्त पहले तक यह सैलरी क्रमशः ₹25,000 और ₹20,000 हुआ करती थी, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट ने इसे बढ़ा दिया है.

मिलती हैं कई सुविधाएं भी

सिर्फ सैलरी ही नहीं, ट्रस्ट की तरफ से पंडित मोहित पांडे को और भी सुविधाएं मिलती हैं:

  • पूजा-पाठ से जुड़ी ज़रूरी सामग्री और संसाधन
  • मुफ्त आवास की सुविधा
  • धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के लिए यात्रा सुविधा
  • उत्सवों और विशेष अनुष्ठानों में सम्मानपूर्वक भागीदारी

कौन हैं पंडित मोहित पांडे? जानिए उनका धार्मिक सफर

  • मोहित पांडे ने सामवेद में पारंपरिक पढ़ाई की है.
  • इसके बाद उन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री हासिल की.
  • वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में रहकर उन्होंने धर्म और अनुष्ठानों का गहरा अध्ययन किया.
  • वैदिक प्रशिक्षण, धार्मिक विधियों और शास्त्रीय ज्ञान में माहिर मोहित पांडे अब देश के सबसे पवित्र मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका में हैं.

Also Read: कभी करता था मैकेनिक का काम, आज बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट्स के मालिक, संपत्ति इतनी कि बड़े-बड़े सितारे भी फीके

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola