महाराष्ट्र में कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पीएनबी ने दिए 64 लाख रूपये

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पीएनबी ने दिए 64 लाख रूपये

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी प्रयासों में मदद करने के लिये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में 64 लाख रुपये का अनुदान दिया. बैंक ने एक बयान में बताया कि 64 लाख रुपये का चेक कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी प्रयासों में मदद करने के लिये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में 64 लाख रुपये का अनुदान दिया. बैंक ने एक बयान में बताया कि 64 लाख रुपये का चेक कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा गया.

मुख्यमंत्री ने बैंक के इस कदम की सराहना की. बैंक ने देश भर में एलजीबीटी समुदाय के लोगों के बीच फेस मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करने के लिये हमसफर न्यास के साथ भी गठजोड़ किया है. पीएनबी के कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार यदुवंशी ने कहा, “पीएनबी समुदायों को इस अभूतपूर्व संकट से बचाने के लिये लगातार समर्थन कर रहा है. हम ऐसे प्रयास आगे भी जारी रखेंगे.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola