ePaper

बेटी के जन्म से पहले ही कर लें आर्थिक तैयारी, जानें सुकन्या योजना के फायदे, मिलेगी टैक्स छूट और ज्यादा ब्याज

Updated at : 27 Jun 2025 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए विशेष बचत योजना है, जिसमें 10 वर्ष तक की आयु की बच्चियों के लिए माता-पिता खाता खोल सकते हैं. यह योजना उच्च ब्याज दर, टैक्स छूट और सुरक्षित भविष्य का अवसर प्रदान करती है. आवेदन अब ऑनलाइन भी संभव है.

विज्ञापन

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार की योजना सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) में निवेश करने वालों के लिए यह खबर बेहद अहम है. अब पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में खाता खोलना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. ग्राहक अब इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ऑफलाइन फॉर्म भरकर यह खाता खोल सकते हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए बेहतरीन स्कीम

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम पर खाता खोला जा सकता है, जिसे माता-पिता या अभिभावक संचालित करते हैं. यह योजना उच्च ब्याज दर और टैक्स लाभ के साथ बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए बचत को प्रोत्साहित करती है. इस स्कीम में सालाना ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक की राशि जमा की जा सकती है. खाता 21 वर्षों तक चलता है या बालिका की 18 वर्ष की आयु में विवाह पर परिपक्व हो जाता है. विशेष नियमों के तहत, यह खाता विवाह से एक माह पूर्व या तीन माह बाद बंद नहीं किया जा सकता.

पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता खोलने के तीन आसान विकल्प

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करें.
आधार, पैन कार्ड, फोटो आदि दस्तावेज़ जोड़ें.
नजदीकी डाकघर में फॉर्म जमा करें और न्यूनतम राशि जमा करें.
खाता खुलने के बाद आपको पासबुक प्राप्त होगी.

इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन खाता खोलना

  • DOP Internet Banking पोर्टल पर जाएं.
  • ‘New User Activation’ पर क्लिक कर कस्टमर ID और अकाउंट ID दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद ‘General Services’ > ‘Service Request’ > ‘New Requests’ टैब में जाएं.
  • स्कीम चुनें और फॉर्म भरकर सबमिट करें.

मोबाइल ऐप से आवेदन

  • ‘India Post Mobile Banking’ ऐप डाउनलोड करें.
  • लॉगिन कर ‘Requests’ टैब पर जाएं.
  • जमा राशि, खाता विवरण, नामांकित व्यक्ति की जानकारी आदि भरकर सबमिट करें.

टैक्स बचत के साथ बेहतर ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना न सिर्फ बेटियों के लिए भविष्य की योजना है, बल्कि इसमें निवेश करने पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है. इसके अलावा इसमें मिलने वाला ब्याज बैंक एफडी से भी अधिक होता है.अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की किसी बचत योजना में खाता खोलने की सोच रहे हैं, तो इन ऑनलाइन विकल्पों से बिना लाइन में लगे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. हालांकि योजना की शर्तें और ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं, इसलिए संबंधित वेबसाइट या डाकघर से ताज़ा जानकारी अवश्य लें.

Sukanya Samriddhi Yojana calculator

Also Read: जुलाई से बदलेंगे कई नियम, जानिए रेलवे टिकट से लेकर टैक्स तक क्या होगा नया

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola